मीरा रोड में शोभायात्रा पर पथराव के बाद वायरल विडियो को लेकर एक्शन में पुलिस। देखें धमकी भरा विडियो।

मुंबई (महाराष्ट्र) : अयोध्या में लम्बे संघर्षों और बलिदानों के बाद बने राम मंदिर को लेकर लोग खुशियाँ मना रहे है, वहीँ सांप्रदायिक माहौल ख़राब करने वाले बदमाश भी अपने तिकड़म में भिड़े हुये है, जगह-जगह राम मंदिर की खुशियाँ मनाने वालों पर पथराव की काफी घटनायें भी सामने आई है। ऐसी खबर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे मीरा रोड क्षेत्र से भी आई है, जहाँ के नयानगर में रविवार रात को 2 समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, नयानगर में मीरा रोड के पुलिसकर्मियों के अलावा MSF और SRPF की टीमें भी तैनात की गई हैं। बता दें कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले रविवार की रात को कुछ दंगाइयों ने 4-5 कारों और करीब दर्जनभर मोटरसाइकिलों की तोड़फोड़ की थी। इस बीच कथित तौर पर इसी क्षेत्र के एक व्यक्ति का वीडियो भी वायरल हुआ है जो धमकियां देता नजर आ रहा है।

ठाणे में बवाल के बीच वायरल हुआ वीडियो :

रविवार रात की घटना के बाद पुलिस ने 4 नाबालिगों समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए RAF भी तैनात की गई है, और वॉटर कैनन की भी व्यवस्था की गई है। इस बीच मीरा रोड पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है जो कथित तौर पर एक वायरल वीडियो में दूसरे संप्रदाय के लोगों को धमकाता नजर आ रहा है। व्यक्ति का नाम अबु शेख बताया जा रहा है और पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। शेख ने लोगों के भगवा झंडे लेकर आने और नारे लगाने को लेकर आपत्ति जताई थी और कहा था कि नयानगर में कोई आया तो उसे देख लेंगे। इसका यह विडियो पूरे देश में वायरल हो गया है।

क्या यूपी समझ कर रखा है क्या मुंबई को?

वायरल वीडियो में शख्स कहता हुआ नजर आ रहा है, ‘मुसलमानों को उकसाना बंद करो। क्यों सोते हुए शेर को जगा रहे हो तुम लोग? तुम लोगों को होश-वोश है कि नहीं कुछ? क्या यूपी समझ कर रखा है क्या मुंबई को? मुंबई किसी के बाप की जागीर नहीं है। मुंबई खुले सांडों का इलाका है, और खुले सांड मुंबई में ही घूम रहे हैं। क्यों जो सोया हुआ है उसे जगाने की कोशिश कर रहे हो। तुम लोगों को नयानगर के अंदर आने की क्या जरूरत थी? तुम लोगों का राम इधर नयानगर में है? यहां मुसलमान लोग रहते हैं और तुम यहां आकर जय श्री राम के नारे लगा रहे हो।’ इस घटना को लेकर पुलिस उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।