कोरबा : हर चीज सिर्फ एक सोच का ही फर्क है, हालाँकि हर चीज की अहमियत भी अपनी – अपनी है, लेकिन जिस चीज को ज्यादा ध्यान देकर विकसित कर दिया जाये तो उसकी अहमियत बढ़ भी जाती है। जो चीज जितनी मुश्किल से प्राप्त होती है लोग उसकी तरफ उतने ज्यादा आकर्षित भी होते है, लेकिन जरुरी नहीं वो अपने स्थानीय चीज से बेहतर हो, कुछ ऐसा ही लक्षद्वीप के साथ हुआ है। वहीँ मालद्वीप एक विदेशी स्थान है, जबकि लक्षद्वीप अपने देश के भीतर ही है, प्राकृतिक तौर पर दोनों में कोई भी फर्क नहीं है, लेकिन पर्यटन से आय को लेकर मालद्वीप को विकसित कर दिया गया, इसका मुख्य कारण ये भी कहा जा सकता है, की लोगों की सोच विदेश घुमने की होती है, इसलिये लक्ष्यद्वीप को वो महत्व नहीं मिल पाया। अब भारत सरकार ने लक्षद्वीप को विकसित करना शुरू कर दिया है।
अब आइये हम आते छत्तीसगढ़ राज्य की खुबसुरत जगह पर जिस पर हम आपका ध्यान केन्द्रित करना चाहते है। लक्षद्वीप का नाम सुनते ही मन में घूमने का लड्डू फूट जाता है। समुद्री किनारा घुमने का अपना ही एक आनंद है। अगर आप भी भारत में किसी समुद्र के बीच पर जाकर इस खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन किसी कारण से पहुंच नहीं पाते हैं, तो आइए आज हम आपको छत्तीसगढ़ के गोल्डन आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर लक्षद्वीप और मालद्वीप जैसा नजारा देखने को मिलेगा। इसको लेकर हम उम्मीद करते है कि आपको यहाँ ऐसा ही प्राकृतिक आनंद आयेगा।
वहीँ छत्तीसगढ़ भारत का एक खूबसूरत राज्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी है, हालाँकि इस खूबसूरत राज्य को धान का कटोरा भी कहा जाता है, छत्तीसगढ़ में एक गोल्डन आईलैंड अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, जिसके बारे यहाँ के कई वासी खुद भी नहीं जानते है। इस गोल्डन आईलैंड को बुका डैम के नाम से जाना जाता है। अगर आप यहां एक बार आएंगे तो यह जगह आपका मन मोह लेगी। यहां पर लक्षद्वीप जैसा नजारा देखने को मिलता है। यह गोल्डन आईलैंड बिलासपुर से लगभग 144 किमी की दूरी पर स्थित है, जबकि कोरबा से 65 किलोमीटर यहाँ पर आपको बुका डैम टूरिस्ट स्पॉट तक पहुंचना है। बस, ट्रैन या अपनी सवारी से यहां पर आप रतनपुर, कटघोरा से पहुंच सकते हैं।
यह गोल्डन आईलैंड सैलानियों के लिए एक पिकनिक स्थल के रूप में काफी मशहूर है. यहां की हरियाली, सुंदर वन और छोटे-छोटे पहाड़ खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां लोग प्री वेडिंग शूट के लिए भी पहुंचते हैं। अगर आप लक्षद्वीप नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ के गोल्डन आईलैंड में अपने दोस्तों या फैमिली के साथ जा सकते हैं। यहां का नजारा देख दिल खुश हो जाएगा। यह एक शानदार खुबसूरत जगह है। दो दिन बाद 26 जनवरी का दिन और रविवार आप यहाँ मनाने की योजना बना सकते है।