क्या आपका व्हाट्सएप बंद हो गया है, आप इसे प्रयोग नहीं कर पा रहे है, तो यह खबर आपके लिये है।

नई दिल्ली : सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और सरल व्हाट्सएप है, जब भी बात अकाउंट बैन करने की आती है तो इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp की बेहद सख्त दिखाई देती है। कंपनी उन अकाउंट्स पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाती है जो कंपनी की पॉलिसी के हिसाब से नहीं चलते हैं। कंपनी के इस तरह कदम, कंपनी को खूब सराहना दिलाते हैं। कंपनी इस तरह के कदमों को उठाकर ग्राहकों के लिए प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाए रखती है। अगर कोई भी यूजर कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करता है तो उसका अकाउंट प्रयोग करने पर रोक लगा देती है।

अगर आप कंपनी के हिसाब से व्हाट्स एप का प्रयोग नहीं करते तो वह आपको बिना सूचित किये आपका अकाउंट बंद कर सकती है। वहीँ इसके कारण कुछ भी हो सकते है, जिसमें अगर आप ज्यादा मैसेज भेजते या कुछ अवैध काम करते है, अथवा निजी तौर पर किसी को लगातार सन्देश भेजते है तो आपको व्हाट्सएप के प्रयोग से वंचित कर दिया जाता है। इसमें जिसको आप मेसेज भेज रहे है अथवा कोई भी जबरदस्ती व्हाट्सएप के रिपोर्ट फंक्शन का प्रयोग करके आपका अकाउंट बंद करवा सकता है, एकमात्र व्यक्ति के ऐसा करने से अकाउंट बंद नहीं होता बल्कि कुछ लोगों के रिपोर्ट करने से बंद होता है, जिसमें आपकी चैट के आखरी पांच सन्देश व्हाट्सएप को फॉरवर्ड हो जाते है, उस पर रिव्यू के बाद व्हाट्सएप आपके अकाउंट को बैन करता है, कभी-कभी गलती से भी बंद हो जाता है, जिसके लिये बैन होने के बाद आपसे रिव्यु का कारण पूछता है।

कैसे खुलेगा बैन व्हाट्सएप :

सबसे पहले बैन होने पर व्हाट्सएप के नीचे आपको सबमिट रिव्यु का आप्शन आता है, उसमें आपको लिखना होता है :

Hello, Team WhatsApp

I have not done anything wrong and I’m sure I have followed your rules of conduct and you have suspended my account for not any Valid reason, please back my account soon as possible. My Number is 98******00

इसका मतलब है : मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है और मुझे यकीन है कि मैंने आपके आचरण के नियमों का पालन किया है और आपने बिना किसी वैध कारण के मेरा खाता निलंबित कर दिया है, कृपया जल्द से जल्द मेरा खाता वापस शुरू कर दें।

इससे सम्बंधित जो आपको सही लगे वो लिखकर रिव्यु में डालकर सबमिट कर दें, 24 घंटे में आपका खाता वापस खुल जायेगा, अगर नहीं खुलता है तो यह स्टेप फॉलो करें : वॉट्सऐप आपके अकाउंट को स्पैम या स्कैम में लिप्त होने की वजह से बैन कर सकता है। इसके लिए आपको https://www.whatsapp.com/contact/ पेज पर जाकर अनबैन के लिए रिक्वेस्ट करना होगारिक्वेस्ट के बाद आपके फोन पर 6 अंक का रिजिस्ट्रेशन कोड SMS के जरिए आएगा, जिसे आपको एंटर करना होगा। और इसमें आपको अपना ईमेल भी डालना होगा। अगर इतना सब करने के बाद भी आपका अकाउंट ठीक नहीं हो रहा है तो, फिर व्हाट्सएप की मर्जी से यह दो तीन माह बाद ही अपने आप ठीक होगा, जिसमें आपके सभी ग्रूपों से नम्बर लेफ्ट हो जायेगा और फिर नये सिरे से रजिस्टर करना होगा।