कवर्धा में बेवजह गौसेवक साधुराम का किया गया सर तन से जुदा, आज बड़ी मुश्किल से राज्य सरकार ने की कार्यवाही, हिंदूवादी संगठन सरकार पर नाराज।

कवर्धा : शहर से लगे ग्राम लालपुर कला में शनिवार की रात साधुराम यादव (50) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतक गौशाला में चरवाहे का काम करता था। वह हिंदूवादी संगठनों से जुड़ा हुआ भी बताया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पता चला है कि रात्रि में साधुराम यादव अपने घर जा रहा था, जहाँ पांच लोगों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया, गला मात्र आधा इंच ही बचा था, जिससे साधुराम की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह घटना बिलकुल राजस्थान के चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड की तरह गला रेतकर की गई है। कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुफियान (21), ईदरिस (27), अयाज (29) व महताब खान (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। इसके पहले भी कवर्धा में भगवा झंडा विवाद के कारण भी साम्प्रदायिक हिंसा से चर्चित रहा है। उस समय भी एक युवक की मौत की खबर सामने आई थी।

अभी बता रहे आपसी विवाद, जांच जारी :

कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतक साधुराम गौशाला में चरवाहे का काम करता था। मृतक और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह लालपुर कला के नर्सरी के पास रक्तरंजित साधुराम की लाश मिली। जिसके 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल व नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। कवर्धा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी टीआइ एमबी पटेल ने बताया कि आपसी विवाद के दौरान आरोपी युवकों ने हत्या की है। दोपहर 12 बजे तक पुलिस ने तीन-चार संदिग्ध आरोपिपी से पूछताछ की, जिससे मामले की जानकारी मिली। जबकि अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और स्थानीय लोगों ने बताया कि हिंदूवादी विचारधारा से जुड़े होने के कारण उसकी हत्या की गई है।

मामले में कार्यवाही ना होने को लेकर हिंदूवादी संगठन सरकार से नाराज :

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित गठबंधन वाली महाराष्ट्र सरकार दूसरे दिन ही बुलडोजर की कार्यवाही कर रही है, इस काम के लिए केवल छत्तीसगढ़ में किसी खास मुहूर्त का इंतजार हो रहा है। जिहाद के नाम पर हिन्दू योद्धाओं को मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों के नाक में नकेल कसने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कठोर से कठोर कदम उठाए तथा बुलडोजर कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल पूरे प्रदेश में वृहत् आंदोलन करेगा। गृहमंत्री कार्यालय में ज्ञापन देकर हमने इसकी शुरुआत कर दी है। ज्ञापन देने वालों अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रांत महामंत्री दीपक दुबे, में राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश महामंत्री भुनेश्वर सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा, जिला अध्यक्ष अभिषेक प्रचंडे, जिला महामंत्री पंकज दीप, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिला महामंत्री असीम आचार्य, गोपाल भिसे, अशोक दुल्हानी, गोविंद यादव, सागर बैस आदि उपस्थित थे।

हिंदूवादी संगठनों के दबाव के बाद की गई बुलडोजर कार्यवाही :

घटना को लेकर दीपक दुबे ने माचिस मीडिया से कहा जब मोहम्मद अकबर विधायक थे तो भाजपा ने इसमें अपना आक्रामक विरोध जताया, तो अब क्या सरकार की बदनामी की चिंता सता रही है, जिसके कारण कार्यवाही करने में देरी की जा रही है।

दबाव में कार्यवाही को अंजाम :

आज इसी मामले में आरोपियों के ऊपर बुलडोजर की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इसके पहले कवर्धा भगवा झंडा विवाद के कारण भी साम्प्रदायिक हिंसा से चर्चित रहा है। अभी यह क्षेत्र राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा का विधानसभा क्षेत्र है। मामले में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। विजय शर्मा ने मृतक की पत्नी को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। विजय शर्मा ने यादव समाज और मृतक के स्वजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपितों को सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हत्‍याकांड के आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग :

इससे पहले बुधवार को साधुराम यादव के आरोपियों को फांसी की सजा देने व पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर यादव समाज व लालपुरकला के ग्रामीणों ने कवर्धा शहर में रैली निकाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।

कवर्धा शहर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चरवाहा साधुराम यादव (50) की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा था, जिसमे एक नाबालिग है। बुधवार को इस हत्याकांड मामले में पुलिस ने छठवें आरोपी शेख रफीक उर्फ रिंकू (40) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले की अभी भी जांच जारी है। आरोपी शेख रफीक कवर्धा शहर के नवाब मोहल्ला निवासी हैं।

अपराधिक पृष्ठभूमि से है आरोपी :

पुलिस द्वारा सभी 5 आरोपियों के संबंध में पूरी जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा बुधवार को जिस छठवें आरोपी शेख रफीक उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है, वे 2014 में हुए एक चर्चित मामले का आरोपी रह चुका है। 2014 में इस आरोपी ने एकता चौक के पास लगे पोस्टर को फाड़ दिया था। इसके बाद तनाव की स्थिति बनी हुई थी।