5600 करोड़ के ड्रग्स सिंडिकेट के मास्टरमाइंड का कांग्रेस से निकला कनेक्शन, सामने आया ये मामला….।

नई दिल्ली : पंजाब सहित देशभर में जगह-जगह पाकिस्तान से सप्लाई की जाने वाली ड्रग्स देश के युवाओं के खून में जहर घोल रही है, बड़ी-बड़ी होटलों और पबों में युवा करोड़ों रूपये की ड्रग्स के आदि बन रहे है और अपना जीवन बर्बाद कर रहे है। वहीँ अब दिल्ली से चौंकाने वाले मामले का सामने आया है। यहाँ करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 5600 करोड़ के ड्रग्स सिंडिकेट का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी तुषार गोयल उर्फ डिक्की गोयल दिल्ली यूथ कांग्रेंस का पदाधिकारी रह चुका है। जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल की पूछताछ में तुषार गोयल ने दावा किया है कि वह 2022 में दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस की RTI सेल का चेयरमैन रह चुका है। उसकी कई कांग्रेस के नेताओं के साथ तस्वीर भी है।

फेसबुक पर बनाई है डिक्की गोयल के नाम से आईडी :

ड्रग्स सिंडिकेट के मास्टरमाइंड तुषार गोयल ने फेसबुक पर डिक्की गोयल के नाम से अपना एक प्रोफाइल बनाया हुआ है। इसके बायो में उसने लिखा हुआ है चेयरमैन (दिल्ली प्रदेश) आरटीआई सेल DPYC Indian Youth Congress। दरअसल दिल्ली पुलिस ने 560 किलो कोकीन की बड़ी खेप बरामद की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 5600 करोड रुपए आंकी जा रही है। इतनो बड़ी मात्रा में नशे का सामान पहली बार पकड़ाया है। इसकी सप्लाई देशभर में की जाती है।

भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला :

चलते हुये चलते हुये भक्त आते है, माता के दरबार में दुःख भूल जाते है : https://www.youtube.com/watch?v=KloC5tU4kkQ

भाजपा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली के अंदर 5600 करोड़ रुपए का ड्रग्स बरामद हुआ है। 2006 से 2013 में यूपीए के दौर में 768 करोड़ रुपए का सिर्फ ड्रग्स बरामद हो पाया। तुषार गोयल जो मुख्य आरोपी है वो इंडियन यूथ कांग्रेस का पदाधिकारी रह चुका है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आरोपी तुषार की कांग्रेस के कई नेताओं के साथ फोटो है। एजेंसियों को तुषार गोयल के मोबाइल से दीपेंद्र हुड्डा का नंबर मिला है। भाजपा का आरोप है कि पैसा जो बरामद हुआ है, उसका इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी में हुआ है।