गौरा गौरी विसर्जन के दौरान युवक की हत्या, एक की हालत गंभीर, मामले में बड़ा बवाल।

धमतरी : बेखौफ बदमाशों का कहर धमतरी में दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। गुंडातत्व बेकाबू हो गये है आये दिन हत्या की घटनायें लगातार सामने आ रही है। ऐसे ही शनिवार को भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में बदमाशों ने दो लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों के हमले में एक युवक की मौत हो गई जबकी दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जख्मी युवक का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि गौरा गौरी विसर्जन के दौरान विवाद हुआ जिसके बाद बदमाशों ने दो लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है साथ ही दिनदहाड़े घटना होने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है।

चाकूबाजी में एक की मौत, एक हालत गंभीर :

इस चाकूबाजी की घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको रायपुर स्थानांतरित किया गया। रायपुर भेजे जाने के तुरंत बाद ही एक की मौत हो गई। इस घटना के बाद से वार्ड के लोगों में भारी आक्रोश है। वारदात वाली जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना का वीडियो भी रिकार्ड हुआ है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बदमाश युवकों पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने की कोई कोशिश नहीं की, लोगों में काफी डर बैठ गया था, गुंडे काफी आक्रामक बताये गये है।

सुभाष वार्ड में पसरा मातम: 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस युवक की मौत हुई है और जो घायल है वे दोनों सुभाष नगर वार्ड के रहने वाले हैं। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जिला अस्पताल में जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

डीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि यह घटना दो नवंबर की रात लगभग 10 बजे की है, जब शहर के कलकत्ता स्टूडियो के पास गौरा-गौरी पूजा के अवसर पर निकली शोभायात्रा में लोग नाच रहे थे। इस उत्सव के दौरान सुभाषनगर निवासी युवराज नाथ (18 वर्ष) और उनके एक साथी पर शहर के एक अन्य युवक ने चाकू से हमला किया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। तीन नवंबर को युवराज नाथ के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया। इसके बाद शव को उसके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

हत्या की वारदात घटित हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच शुरु कर दी गई है. दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। : कोतवाली थाना प्रभारी