राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक से तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने की खबर सामने आई है। तीनों बच्चे पिछले चार दिनों से लापता है। लेकिन अभी तक बच्चों के संबंध कोई जानकारी हाथ नही लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना डोंगरगढ विकासखण्ड के खल्लारी गांव की है। तीन नाबालिग बच्चे चार दिन से लापता होने से परिजनों की परेशनी बढ़ी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी हुई है। वहीं घटना स्थल से लेकर सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि चार दिन बाद भी बच्चो का कोई सुराग नही मिल पाया है