चोरी के 5 मोबाईल फोन के साथ स्टेशन में पकड़ाया राज श्रीवास, आरपीएफ ने की कार्यवाही।

बिलासपुर : मोबाईल चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है, भीड़भाड़ वाली जगह पर चोर मोबाईल चोरी करने में नहीं चूकते है, ऐसे ही बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्यवाही में एक मोबाईल चोर पकड़ा गया है। उसके पास से पांच नग मह्नेग मोबाईल फोन मिले है जो उसने पिछले 2–तीन महीनों में ट्रेनों से चोरी किया था। जिसके बाद चोरी का मोबाईल फोन बेचने की फिराक में वह घूम रहा था।

वहीँ आरपीएफ की टीम ने स्टेशन में गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 के हावड़ा छोर पर स्थित फुट ओवरब्रिज के नीचे एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। जिसके बाद पूछताछ में उसने अपना नाम राज श्रीवास 25 वर्ष निवासी देवरीखुर्द, बिलासपुर बताया है, उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 5 मोबाईल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया है कि चोरी के मोबाईल बिलकुल भी ना खरीदें, इससे आप क़ानूनी कार्यवाही के शिकार हो सकते है।

वहीँ कार्यवाही के दौरान पूछने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने करीब दो-तीन माह पहले ट्रेन से मोबाईल चोरी की थी। जांच में एक मोबाईल का आईएमईआई नंबर ट्रेन नंबर 20821 से चोरी हुए मोबाईल की दर्ज रिपोर्ट से मेल खाया। इस संबंध में पहले से ही जीआरपी बिलासपुर में मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है, इसके साथ ही अन्य मामलों की जांच भी की जा रही है।