अमरावती (महाराष्ट्र) : राज्य कोई भी हो, शहर कोई भी हो, जिहादी गिद्धों की नजर सिर्फ हिंदू बहन बेटियों पर है। लव जिहाद से शुरू होने वाला यह खेल पहले ब्लैकमेलिंग और वसूली से होते हुए धर्मांतरण तक पहुंचता है, और महाराष्ट्र को इसका गढ़ बनाने की कोशिश कर रहा था मोहम्मद अयाज़। कल उस अयाज की करतूत का खुलासा किया गया था। जिसके बाद आज उसके अड्डे पर बुलडोजर चल गया। 180 लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले अयास के घर पर आज कैसे हुई बुलडोजर स्ट्राइक? मामला है अमरावती जिले के अचलपुर-परतवाड़ा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग मामले ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज और मोहम्मद तनवीर को हिरासत में ले लिया है, जिसके बाद अदालत ने उसे 21 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी AIMIM का कार्यकर्ता है और लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। पहले वह उन्हें गोवा घुमाने ले जाता था और फिर उनका अश्लील विडियो बना लेता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था।
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो तेजी से फैल रहे थे. जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि इन वीडियो का इस्तेमाल कर लड़कियों को डराकर उनका शोषण किया जा रहा था। वहीँ मामलों की शुरुआत में पीड़िताओं ने डर और सामाजिक दबाव के चलते सामने आने से परहेज किया था, वो बदनामी के डर से चूप थी।
शिकायत के बाद पुलिस ने खुद लिया संज्ञान :
जानकारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस ने खुद ही शिकायत दर्ज कर कार्यवाही शुरू की, फिर बिना किसी औपचारिक शिकायत के पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज और मोहम्मद तनवीर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में स्थानीय सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने बताया है कि, यह मामला किसी बड़े संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ हो सकता है, जिसको लेकर उन्होंने बताया कि मोहम्मद अयान और मोहम्मद जोयान सहित अन्य आरोपियों ने 180 से अधिक लड़कियों के करीब 350 आपत्तिजनक वीडियो बनाये है। इन वीडियो के जरिए उन्हें देह व्यापार में धकेलने के लिए ब्लैकमेल किया गया।
सख्त कार्यवाही की मांग हुई तेज :
इस मामले में गहराई से जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने और आरोपियों पर मकोका (MCOCA) लगाने की मांग उठ रही है। इसके साथ ही राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी, तो वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और जांच पर नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी अयान तनवीर के घर के अवैध हिस्सों को तोड़ दिया गया है। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। मिली जानकारी के अनुसार, परतवाड़ा शहर में आरोपी के एक मंजिला घर के बाहर बनी लोहे की सीढ़ी को जेसीबी से गिराया गया। यह सीढ़ी अवैध रूप से बनाई गई थी, जिससे पहली मंजिल तक पहुंचा जाता था।
क्या है पूरा मामला?
अचलपुर नगर परिषद की टीम ने यह कार्यवाही की है। इस दौरान भाजपा विधायक प्रवीण तायड़े भी मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि नगर परिषद ने पहले ही आरोपी के परिवार को अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किया था। इसके बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया गया है।
पीड़िताओं की पहचान सुरक्षित रहेगी पुलिस :
पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने साफ किया है कि सभी पीड़िताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी। महिला पुलिसकर्मियों की टीम सादे कपड़ों में तैनात की गई है, जो पीड़िताओं को सहयोग दे रही है। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों से बचें और सामाजिक सौहार्द्र बनाये रखें। पुलिस के अनुसार, 19 साल के मोहम्मद अयान को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उस पर आरोप है कि वह लड़कियों को ‘लव ट्रैप’ में फंसाता था और उन्हें मुंबई व पुणे ले जाकर उनके अश्लील वीडियो बनाता था। बताया गया है कि आरोपी ने करीब 350 अश्लील वीडियो बनाए थे। इन वीडियो के जरिए वह लड़कियों को ब्लैकमेल करता था।सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद मामला सामने आया और पुलिस ने कार्यवाही की। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी व्हाट्सऐप और स्नैपचैट ग्रुप के जरिए नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाता था।



