सूरजपुर : आये दिन दुर्घटनाओं ने आम लोगों की जिन्दगी दांव में लगा दी है, वहीँ सामने आया मामला भी काफी चौंकाने वाला है। सामने आई घटना के अनुसार छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज एसडीएम की कार दुर्घटना का शिकार हो गई, जहाँ बाइक चालक को बचाने उनकी सरकारी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जा घुसी और इस हादसे में रामानुजनगर एडीएम अजय माडियम सहित दो आरक्षक और वाहन चालक भी घायल हो गये हैं।
घटना के अनुसार बताया गया है कि एसडीएम अजय मडियम रामानुजनगर से सूरजपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान देवनगर गांव में सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के लिए एसडीएम की कार अनियंत्रित हो गई और वाहन एक मकान में जा घुसी, घटना के बाद गनीमत रही कि उस समय घर पर कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घर क्षतिग्रस्त हो गया है।
इस दुर्घटना में एसडीएम सहित अन्य लोगो को मामूली चोटें आई है, इस हादसे की सूचना पर कलेक्टर मौके पर पहुंचे और अपनी वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में करवाये जाने की जानकारी मिली है। घटना के बाद वाहन को घटना स्थल से हटाया गया।



