लखनऊ (उ.प्र.) : अश्लीलता और अपराध सिर्फ पुरुष वर्ग तक ही सीमित नहीं है, सिर्फ युवक ही बलात्कार नहीं करते बल्कि महिला भी कर सकती है, ऐसे ही एक मामला सामने आया है जहाँ लखनऊ के ठाकुरगंज में रहने वाला 17 साल का नाबालिग युवक अपने दोस्त के घर आता-जाता रहता था। दोस्त का घर कैंपवेल रोड स्थित था, अचानक नाबालिग एक दिन गायब हो गया और परिवार ने उसकी तलाश करने की कोशिश की, मगर वह कहीं नहीं मिला, फिर लड़के की मां दोस्त के घर गईं और फिर पता चला कि नाबालिग को उसके दोस्त की भाभी अपने साथ ले गई हैं और उसके साथ घिनौना काण्ड किया है, आरोपी महिला ने नाबालिग के साथ सम्बन्ध बनाये है।
इसके बाद इस केस में जो सामने आया, उसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है, इस मामले में आरोप है कि दोस्त की भाभी अतीका युवक को अपने साथ नैनीताल ले गई थी, आरोप है कि दोस्त की भाभी ने वहां जाकर उसका शारीरिक शोषण किया।महिला ने नाबालिग के कथित तौर पर अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिये और फिर उसे कथित ब्लैकमेल भी करने लगी। आरोप है कि इस दौरान महिला ने किशोर से 10 लाख की मांग भी की, जिससे किशोर मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित भी हुआ। मामले में आरोप है कि अतिका ने होटल में कई बार छात्र का शारीरिक शोषण कर उसकी विडियो भी बनाई, उसने लगातार छात्र के साथ अनैतिक कृत्य किये।
नाबालिग के आरोप :
मामले अनुसार पीड़ित परिवार ने ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग युवक को बरामद कर लिया और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीँ पीड़ित युवक ने बताया है कि, आरोपी महिला उसे बहाने से अपने साथ नैनीताल ले गई थी और रास्ते में उसका मोबाईल लेकर सिम कार्ड निकालकर तोड़ दिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। किशोर के अनुसार, नैनीताल के एक होटल में आरोपी महिला ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाये और आपत्तिजनक वीडियो व फोटो रिकॉर्ड कर लिये, पीड़ित नाबालिग का कहना है कि भाभी ने उससे 10 लाख की मांग की और इसके बाद वह उसे ब्लैक मेल करने लगीं।
पुलिस ने ये बताया :
इस पूरे मामले को लेकर एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया है कि, पीड़ित किशोर 9वीं क्लास का छात्र है। जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को वह घर से निकला था और इसके बाद लापता हो गया। उसका मोबाईल फोन भी बंद था, जिसके बाद परिजनों की छानबीन में पता चला कि किशोर कैंपवेल रोड स्थित एक दोस्त के घर आता-जाता था। जब मां वहां पहुंचीं तो जानकारी मिली कि दोस्त की भाभी उसे अपने साथ कहीं ले गई हैं। इसके बाद ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई और पुलिस ने 21 फरवरी को किशोर को बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी महिला ने कई बार अलग-अलग नंबरों से किया था फोन :
इस घिनौनी घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने किशोर से 10 लाख रुपए की मांग की और पैसा न मिलने पर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी, जिसके बाद आरोपी महिला ने कई अलग-अलग नंबरों से किशोर को मैसेज कर रुपए मांगे। पुलिस जांच में भी आरोपी महिला और किशोर की नैनीताल जाने की पुष्टि हुई, उसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ठाकुरगंज पुलिस ने अतीका को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में लगे आरोपों के विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि लखनऊ पुलिस ने 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को अतिका सिद्दीकी (या आतिका सिद्दीकी) को गिरफ्तार किया है। वह ठाकुरगंज क्षेत्र में एक हनी ट्रैप गिरोह की सरगना बताई जा रही है, जिसके अनुसार यह मामला किसी संगठित गिरोह से सबंधित हो सकता है। मुस्लिम महिला द्वारा 16 वर्षीय नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर नैनीताल ले जाया गया था। परिवार से ₹25 लाख की रंगदारी मांगी और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। यह गिरोह युवकों/किशोरों को हुस्न के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करता था। जिसके बाद पुलिस ने POCSO एक्ट, बलात्कार, अपहरण और रंगदारी की धाराओं में केस दर्ज किया है। अतिका ने काउंटर-कंप्लेंट (गैंगरेप का आरोप) दायर किया था, लेकिन पुलिस ने उसे झूठा पाया है।



