सूरजपुर : कानून के रहते किसी को सजा देने का अधिकार नहीं है, वहीँ छोटे से मामले में सरेआम अपमानित करना कहाँ का न्याय है? वहीँ सामने आये मामले के अनुसार चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा देने का की घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को भी झकझोर दिया है। बताया गया है कि सरपंच पति ने युवक का मुंडन कराकर उसे जूता-चप्पल का माला पहनाकर गांव में घुमाया। वहीं लड़के के पिता ने मामले की शिकायत रामानुजनगर थाने में की है।
यह घटना ग्राम पस्ता की है। जानकारी के मुताबिक गांव के सरपंच पति ने सौर पैनल तार चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा दी। सिर मुंडन कराया, फिर अर्धनग्न कर जूता-चप्पल का हार पहनाया गया और पेट व पीठ में चोर लिखी हुई तख्ती लगा कर मारते हुए गांव का भ्रमण कराया गया। युवक के पिता ने बताया कि सरपंच पति सहित सचिव और गांव के लोग भी इस घटना में शामिल थे। पीड़ित परिवार ने रामानुजनगर थाने में मामले की शिकायत की है और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। इस घटना से पीड़ित परिवार काफी सदमे में है और अपमानित महसूस कर रहा है।



