शादी से लौट रहीं दो नाबालिगों से नौ लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सामने आया घिनौना मामला।

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में सात युवकों ने दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है, जिसके बबाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सहेलियों के साथ शादी समारोह से घर लौटते समय आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। दो अन्य नाबालिग आरोपितों की पकड़ में आने से पहले ही भाग निकलीं। इस प्रकरण में शिकायत के बाद पुलिस ने ना तो तत्काल आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी की और ना ही चिकित्सकीय परीक्षण कराया। दबाv बढ़ने पर एक प्रकरण में चार आरोपियों के विरुद्ध सामुहिक दुष्कर्म तथा लैंगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी की है। कार्यवाही में ढिलाई बरतने का आरोप पुलिस पर लगा है। मामले के अनुसार दो आदिवासी लड़कियों के साथ 8 से 9 लड़कों ने अलग-अलग जगह पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कम मचा है। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम 4 नाबालिग लड़कियां शादी समारोह से देर रात घर लौट रही थीं। इस दौरान बाइक पर सवार 8-9 लड़कों ने उनका रास्ता रोक। किसी तरह दो नाबालिगों ने बचकर भाग निकलीं। वहीं दो नाबालिगों के साथ आरोपियों ने अलग अलग जगहों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दो बजे रात को पीड़िता घर पहुंची, लेकिन डर की वजह से घर में कुछ नहीं बताया। वहीं 25 अप्रैल को एक नाबालिग ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद परिजन थाना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे।

26 अप्रैल को पुलिस ने एक नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्रियांशु खलखो, आशीष, राहुल व अन्य के खिलाफ धारा 70 (2) बीएनएस और पॉक्सो एकट की धारा 4(2), 5 (जी) व 6 के तहत अपराध दर्ज किया और दोनों पीड़िताओं की एमएलसी हुई। सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने दो नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में दो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 29 अप्रैल को दोनों नाबालिग लड़कियों को अंबिकापुर लाया गया है। मामले को लेकर बताया गया है कि सीतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 अप्रैल की रात एक घर में शादी थी। चार नाबालिग सहेलियां दूसरे मोहल्ले में आयोजित शादी समारोह देखने के लिए शाम करीब सात बजे गई थीं। रात करीब 10 बजे वे शादी समारोह से वापस लौट रही थीं। गांव के स्कूल के पास लगभग 6 मोटरसाइकिल पर सवार 12 युवकों ने उन्हें घेर लिया और पकड़ने की कोशिश की।