जगदलपुर : भीषण गर्मी में भी प्रशासनिक कार्यवाही जारी है, जहाँ गरीबों के अवैध मकान तोड़े जा रहे है, वहीँ शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र में नजूल जमीन पर बने मकान को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, एक महिला पिछले कई वर्षों से अपनी पांच बेटियों के साथ करीब ढाई सौ वर्ग फीट के कच्चे मकान में रह रही थी। परिवार ने कच्चे मकान को पक्का बनाने का काम शुरू किया गया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।
इसको लेकर आरोप है कि क्षेत्र की भाजपा महिला पार्षद ने निर्माण कार्य रुकवा दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि महिलायें आपस में भिड़ गईं और एक-दूसरे के बाल खींचकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना के बाद दोनों पक्ष बोधघाट थाना पहुंचे, जहां एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले ने काफी बड़ा बवाल ले लिया है, इस मामले में पुलिस से ज्यादा जानकारी नही मिल पाई है।



