ट्रेन के जनरल डिब्बे में दो युवकों ने जला ली आग और बताया ये कारण, फिर हुआ ऐसा कि जानकर हो जायेंगे हैरान….।

अलीगढ़ (उ.प्र.) : ठण्ड का कहर लगातार बढ़ रहा है, वहीँ आजकल उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। हर कोई इस भीषण ठंड से परेशान है। लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। जगह-जगह अलाव जलाये जा रहे हैं। कई दिनों से सूरज के दर्शन भी नहीं हुए हैं। आस-पास के क्षेत्रों भयंकर ठण्ड है, दिल्ली-एनसीआर के शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया है। ठंड के साथ-साथ कोहरा भी लगातार सितम बरसा रहा है। इस कोहरे की वजह से कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं कई ट्रेनों को रद्द भी किया जा रहा हैं। ट्रेनों के रद्दीकरण से जहाँ यात्री परेशान है वहीँ यात्री ट्रेन के लोकल डिब्बे में यात्रा करने को मजबूर भी है।

जब अचानक ट्रेन के डिब्बे से निकल रहा था धुआं तो मचा हड़कंप :

वहीँ इस ठण्ड के बीच पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (14037) असम के सिलचर से नई दिल्ली जा रही थी। यह ट्रेन अक्सर खचाखच भरी रहती है। यह ट्रेन जब अलीगढ़ पहुंचने वाली थी कि तभी अधिकारियों को सूचना मिली की इस ट्रेन के जनरल डिब्बे से धुंआ निकल रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही हड़कम्प मच गया। तुरंत ट्रेन को रोका गया। लेकिन डिब्बे के अंदर जो हो रहा था, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। अधिकारी अन्दर का दृश्य देखकर हैरान रह गये।

दो युवकों ने जला रखा था अलाव :

पता करने पर मालूम हुआ कि इस डिब्बे में बैठे दो युवक कंडे (उपले) जलाकर आग सेंक रहे हैं। इसी वजह से डिब्बे में धुआं उठ रहा था। इस घटना के बारे में आरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें ट्रेन से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। इसके बाद ट्रेन को चम्रौला रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया। जिसके बाद मालूम हुआ कि वहां दो युवक आग सेंक रहे हैं। इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही डिब्बे में बैठे अन्य 14 लोगों को भी हिरासत में लिया गया था। हालांकि उनका इसमें कोई हाथ नहीं था, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। रेल्वे में आगजनी की घटनाओं से बचाने के लिये आग अथवा विस्फोटक सामानों पर प्रतिबन्ध है, जिसको लेकर दोनों युवकों पर केस दर्ज हो गया।