गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पछाड़ा, फिर बने देश के सबसे अमीर आदमी, सभी शेयर हुये रिकवर। इस खबर को ध्यान से पढ़नें पर आप भी बन सकते है लखपति?

वाणिज्यिक : पिछला साल जहाँ गौतम अडानी के लिये कठिन रहा, वहीँ अब नये साल में गौतम अडानी वापस अपने मुकाम पर लौट आये है। नया साल गौतम अडानी के लिए शानदार साबित हुआ है। एक बार फिर वो देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गई हैं। उन्होंने साल 2024 में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा है। दरअसल,ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, बीते दो दिन में गौतम अडानी की कुल आय में 7.67 बिलियन का बढ़ोत्तरी हुई है। इसकी वजह से उनकी टोटल नेटवर्थ शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे तक 97.6 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। बता दें कि वो अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी हो गए हैं। पिछले साल हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते अडानी कंपनियों के शेयर धारक चिंता में आ गये थे, वहीँ उन शेयरों ने बीते दो माह दुगुनी आय अपने शेयर धारकों को दी है, जिसमें से अडानी ट्रांसमिशन जो अब अडानी एनर्जी सोलुशन हो गया है इसे छोड़कर सभी शेयर दुगुने से भी ज्यादा रिकवर हो चूके है। वहीँ अब अडानी एनर्जी सोलुशन के शेयर जल्द ही अपने पुराने टारगेट 4000 को पाने के लिये कमबैक कर सकते है वर्तमान में इनका मूल्य 1200 के आस-पास चल रहा है।

दुनिया के 12 वें सबसे अमीर शख्स :

अब देश के दूसरे सबसे अमीर आदमी की बात करें तो, मुकेश अंबानी का नाम आता है। उनकी मौजूदा समय में नेटवर्थ 99 बिलियन डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर आदमियोंं में गौतम अडानी 12 वें स्थान पर है जबकि मुकेश अंबानी 13 वें नंबर पर स्थित हैं। वहीँ आने वाले समय में इनके शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा मिलेगा। जिनमें अडानी पॉवर, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स शामिल है।

अंबानी को हुआ इतने बिलियन डॉलर का घाटा :

आपको बता दें कि गुरुवार को गौतम अडानी के बिजनेस में 7.6 बिलियन डॉलर का इजाफा रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, मुकेश अंबानी को कल के कारोबार में 983 मिलियन डॉलर का झटका लगा है ये इनकी की कुल नेटवर्थ की 0.98 फीसदी की गिरावट है। दोनों कॉर्पोरेट के व्यापार में इस साल बहुत ज्यादा बढोत्तरी की उम्मीद है।

कोर्ट के फैसले के बाद शेयर में उछाल :

गौरतलब है कि अडानी हिंडनबर्ग विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया था। शीर्ष अदालत ने अडानी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए मामले की जांच के लिए कोई एसआईटी या विशेषज्ञों का समूह बनाने से साफ इनकार कर दिया था। चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सेबी को कानून के अनुसार अपनी जांच को एक निष्कर्ष तक ले जाना चाहिए। कोर्ट का फैसला आने के बाद अडानी समूह के शेयर में बहुत तेजी से उछाल दर्ज किया गया है। अब इसमें लगातार बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद जगी है।