रायपुर : छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को अपराधों और नशे के कनेक्शन को लेकर पुलिस के कार्य के बारे में मीडिया से बात की। जिसके बाद रायपुर पुलिस के रडार पर शहर के कई मोहल्ले है। जहां से आए दिन नशे का कारोबार होता है। इन क्षेत्रों के बदमाश नशे की हालत में घूमते हुए चाकूबाजी, मारपीट जैसी वारदातों को भी अंजाम देते है। बीते हफ्ते राजधानी में 3-4 जगहों पर चाकूबाजी की घटनाएं हुई है जिसमें कुछ मौतें भी हुई।
इसी मुद्दे पर राजधानी के खमतराई थाने के अंतर्गत सोमवार शाम को उत्पात मचाने वाले 19 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार दोपहर कान पकड़वाकर जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने पुलिस अफसरों का उत्साह वर्धन करते हुए पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
भनपुरी क्षेत्र में भी सोमवार शाम को बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया था। लाठी-डंडे से लैस बदमाशों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ किया था। इस घटना के बाद इलाके में माहौल गरमा गया था। बदमाशों के उत्पात से आक्रोशित स्थानीय रहवासियों ने खमतराई पुलिस थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। रहवासियों का आरोप था कि युवकों ने युवतियों से भी छेड़छाड़ की। थाना परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा होने की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाईश देकर शांत कराया था। स्थानीय रहवासियों ने पुलिस को बताया था कि आये दिन यहाँ के रहवासी बदमाशों के डर से दहशत में जीने को मजबूर है।
वहीं, भनपुरी के वार्ड क्रमांक चार में हुए बलवे का मास्टरमाइंड पंकज कुशवाहा और इंद्रजीत सिंह को साइबर सेल और खमतराई थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों शहर से बाहर भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इस बीच बाकी आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार किये गए है ये आरोपी :
