रायपुर : शायद आपको जानकर हैरानी हो की छत्तीसगढ़ से आमतौर पर कोई ट्रेन अयोध्या नहीं जाती, मात्र एक ही ट्रेन सप्ताह में अयोध्या रूकती है, जिसमें बहुत ही कम यात्री होते है, यह इकलौती ट्रेन गुरुवार को दुर्ग से नवतनवा के लिये जाती है, जिसका नंबर 18205 है, इसके अलावा कोई भी ट्रेन नहीं है, अब इसकी जरूरत पड़ेगी, वहीँ अब फैजाबाद स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कांट AYC कोड कर दिया गया है। अयोध्या (AY) से फैजाबाद (AYC) की दूरी 6.5 किलोमीटर है।
अब इसी परिप्रेक्ष्य में 22 जनवरी की सुबह छ्त्तीसगढ़ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेशवासियों को रामलला के दर्शन कराने के लिए अयोध्या ले जाने के लिए तारीख की घोषणा कर दिया है। 7 फरवरी को दुर्ग से पहली ट्रेन अयोध्या के लिए चलेगी।
दरअसल सीएम विष्णु देव साय ने इसकी जानकारी दी है। पहले चरण में 55 साल से ज्यादा के यात्रियों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद अन्य वर्ग के लोगों को जगह दी जाएगी। बता दें कि विष्णु सरकार ने मोदी की गारंटी में रामलला दर्शन योजना शुरू करने का फैसला लिया है। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या धाम के दर्शन भी करवाये जायेंगे।
कौन होगा पात्र?
रामलला दर्शन योजना के तहत हर साल 20 हजार से ज्यादा यात्रियों को रामलला दर्शन कराने के लिए यात्रा पर ले जाया जाएगा। मेडिकल परीक्षण के बाद ही 75 उम्र वाले लोग जा पाएंगे। वहीं दिव्यांगजनों के साथ इस यात्रा पर परिवार से कोई एक सदस्य साथ भी रहेंगे। बता दें कि इस यात्रा की दूरी लगभग 900 किलोमीटर होगी। वहीँ रायपुर से अयोध्या की दूरी 785 किलोमीटर है। अयोध्या (AY) से फैजाबाद (AYC) की दूरी 6.5 किलोमीटर है। इन्हीं दो स्टेशनों पर आपको पहुँचाना है।
सरकार की तरफ से मिलेगी सुविधा :
यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, मंदिरों के दर्शन की व्यवस्था IRCTC की तरफ से की जाएगी. वहीं इस यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को निर्धारित रेलवे स्टेशन पर लाने और वापस लेने की जिम्मेदारी जिला कलेक्टर की ही होगी.
कितने बजे होगी प्राण प्रतिष्ठा :
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर12 बजकर बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक किया जाएगा। यही 84 सेकंड का समय सबसे खास है। इस समय मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, साथ ही यह समय वाणमुक्त है। मतलब इस समय किए गए कार्य में कोई बाधा नहीं आती है।
इन जगहों से चलेगी ट्रेन :
– पहली ट्रेन दुर्ग से रवाना होगी.
– दुर्ग-रायपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर से भी ट्रेन चलेगी.
– यात्रा का मूल गंतव्य अयोध्या धाम रहेगा.
अयोध्या के लिये इस समय निजी तौर पर ट्रेन से जाना मुश्किल है, भारत के किसी भी रूट से इसके लिये ट्रेनों की सुविधा नहीं है।