भगवा कपड़े पहनकर मुस्लिमों ने मस्जिदों में भगवान राम की फोटो रखकर की पूजा अर्चना।

बेंगलोर (कर्नाटक) : भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के लेकर मुस्लिमों ने भी खुशियाँ मनाई है, खबर उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र के कई गांवों में मुसलमानों ने सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के अवसर पर मस्जिदों के परिसर में भगवान राम की पूजा की। हुबली तालुक के हल्याला गांव में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने दो मस्जिदों और सैय्यद अली दरगाह के परिसर में भगवान राम की तस्वीरें लगाकर प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को भोजन कराया और भगवा वस्त्र भी पहने। स्थानीय हिन्दुओं के साथ मिलकर पूजा , पाठ और हवन भी किया।

मुसलमानों ने किया होम अनुष्ठान :

गडग जिले के नारगुंड तालुक के हुनासिकट्टी गांव में मुसलमानों ने हवन का अनुष्ठान भी किया। अनुष्ठान गांव की मस्जिद के परिसर में किया गया और कार्यक्रम में हिंदुओं ने भी भाग लिया। ‘भारत माता’ के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। उत्तरी कर्नाटक धार्मिक सद्भाव और भाईचारे के लिए जाना जाता है। अन्य स्थानों के विपरीत उत्तरी कर्नाटक के गांवों में मुस्लिम और हिंदू पड़ोस में रहते हैं और एक समान संस्कृति साझा करते हैं। यहाँ भाई चारे की बहुत बड़ी मिसाल। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। इस कार्यक्रम को लाखों लोगों ने अपने घरों और देश भर के मंदिरों में टीवी पर देखा। अभिषेक के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा- ”हमारे राम आए हैं।” जहाँ प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा हमले की धमकी दी गई थी वहीँ मुस्लिमों ने सम्पूर्ण सौहार्द्र की मिसाल पेश की।