चमन खान, चिंटू खान और सालिका खान ने विवादित ढांचे की तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक पोस्‍ट की, मामले में सालिका फरार।

राजनंदगांव : भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशियों के बीच सांप्रदायिक भावना भड़काने के कई मामले सामने आये है। इसी मुद्दे पर छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़ में धार्मिक माहौल ख़राब करने का फिर एक केस सामने आया है। एक युवक ने सोशल मीडिया में ढांचे की तस्वीर लगाकर विवादित टिप्पणी क्र दी थी। जिसके बाद हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए, और कार्यवाही की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया, घेराव करने काफी संख्या में हिंदूवादी कार्यकर्त्ता पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए खैरागढ़ ने पुलिस दो युवकों को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक युवती जिसका नाम सालिका खान है वह फरार हो गई है।

अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के भक्तिमय माहौल के बीच मंगलवार को सामुदायिक भावना को ठेस पहुंचाए जाने से खैरागढ़ में हिंदू समाज के लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। इनमें दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। वहीं एक युवती फरार बताई जा रही है। धार्मिक भावना उद्देलित करने के आरोप में चमन खान, चिंटू खान और सालिका खान के खिलाफ 295 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले को लेकर पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया है, सालिका की खोजबीन जारी है।

माहौल तनावपूर्ण, पुलिस लगातार कर रही गश्त :

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद क्षेत्र में माहौल ख़राब होने की सम्भावना के बीच ऐहतियात बरती गई। टिप्पणी के वायरल होने के बाद खैरागढ़ में माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोग सड़क पर उतरने लगे। फिर थाने में शिकायत दर्ज की गई। जिसके बाद पूरे खैरागढ़ में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद माहौल शांत हो गया है। फिर भी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस एहतियातन संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रही है। मामले को लेकर क्षेत्रीय हिन्दुओं में काफी आक्रोश का माहौल है।

00 धारा 295(क) की सजा को समझे :

इस धारा के अंतर्गत विद्धेषपूर्ण कार्य जो किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से किया गया हो। उच्चारित या लिखित शब्दों द्वारा या दुष्प्रयासों द्वारा करेगा। उसे कारावास, जुर्माना या दोनों से दंडित किया जायेगा।

मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी हुई है। माहौल पूरी तरह शांत है। जांच चल रही है। : राजेश देवदास, थाना प्रभारी खैरागढ़