भिलाई के रेहान ने डाली आपत्तिजनक पोस्ट, लिखा हमारा वक्त आयेगा, सिर तन से जुदा हो जायेगा, मामले में युवक फरार।

दुर्ग/भिलाई : अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहाँ मुस्लिम समाज का एक वर्ग हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द्र की मिसाल पेश कर रहा था वहीँ दूसरी तरफ माहौल ख़राब करने में लगे हुये थे। 22 जनवरी को जहाँ पूरी दुनिया राममय थी। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर लोग दिवाली मना रहे थे। मुस्लिम समाज के लोग भी इस खुशी में शामिल थे, उस दिन मुस्लिम समाज का एक युवक साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी रेहान खान नामक 25 वर्षीय युवक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर विवादित ढांचे की तस्वीर के साथ लिखा कि हमारा वक्त आएगा, सिर तन से जुदा कर दिया जाएगा। युवक ने इसे वायरल कर दिया। इसे दो मुस्लिम युवकों ने शेयर भी कर दिया।

बात जब बजरंग दल तक पहुंची तो बजरंग दल के लोगों ने जामुल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई, और साइबर जानकारों से इस पोस्ट को डिलीट कराया। इधर जामुल पुलिस ने साम्प्रदयिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में युवक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अभी तक युवक की गिरफ्तारी को लेकर कोई खबर नहीं है।