गोलबाजार स्थित होलसेल कास्मेटिक्स व आर्टिफिशियल कारोबारियों के यहाँ आयकर विभाग ने मारा छापा, सामने आया ये….।

रायपुर : आयकर विभाग की छापेमारी में कुछ व्यापारी जद में आये है, आयकर विभाग द्वारा राजधानी के गोलबाजार बंजारी रोड स्थित होलसेल कास्मेटिक्स व आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी गई है। बताया जा रहा है कि इन कारोबारियों के पास से भारी मात्रा में कच्चे में लेनदेन की रसीदें मिली है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस कार्यवाही में टैक्स चोरी के फर्जीवाड़े के मामले के आधार पर की गई है। आयकर की यह कार्यवाही बुधवार की देर रात बंजारी रोड स्थित केटी काम्पलेक्स स्थित संतोष ज्वेलरी और राहुल ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों पर हुई है। यहाँ आयकर विभाग को कच्चे में लेनदेन के कई कागजात मिले है।

तीन गाड़ियों में पहुंचे अफसर :

बताया जा रहा है कि आयकर अफसरों की टीम तीन गाड़ियों पर पहुंची और कारोबारी की टैक्स रसीद व दुकान के लेनदेन की जांच में जुट गई। संतोष ज्वेलर्स और राहुल ट्रेडर्स में ज्यादातर काम कच्चे बिल पर होते थे। बताया जा रहा है कि आयकर अफसरों की टीम ने संस्थानों से आवश्यक दस्तावेज जब्त कर लिए है। जिनको लेकर आयकर विभाग अपनी आगे की कार्यवाही करेगा। लाखों रूपये की टैक्स चोरी सामने आने का अंदेशा है।