नई दिल्ली : अगर अयोध्या में आज भारत के नागरिक एक बार दर्शन करना शुरू करें तो कम से कम 10 साल का समय लगेगा, एक अनुमान के अनुसार 100 करोड़ हिन्दुओं को रोज अगर दर्शन करवाना शुरू करवायें तो रोज लगभग 3 लाख श्रद्धालु दर्शन करें तो 10 साल का समय लगेगा। अयोध्या में भगवान रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। रामभक्त अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए बेसब्र हो रहे हैं। लाखों की संख्या में राम भक्त अयोध्या में मौजूद हैं। वहीं, आज से भाजपा का ‘श्री राम जन्म-भूमि दर्शन’ अभियान शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसके तहत हर लोकसभा से 6 हजार भक्तों को रामलला दर्शन के लिए अयोध्या ले जाया जायेगा। ये अभियान 25 मार्च तक चलेगा। वहीँ छत्तीसगढ़ में भी सरकार ने जनता को रामलला के दर्शन करवाने का अपने घोषणा पत्र में भी कहा था।
भाजपा ने किया 25 हजार श्रद्धालुओं के रहने का इंतजाम :
अब खबर है कि श्रद्धालुओं को केवल एक हजार रुपये में अयोध्या आने-जाने, रहने-खाने और दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यदि आप भी भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं, तो आप भी केवल एक हजार रुपये खर्च कर यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। भाजपा ने अपने सभी सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से उन सभी लोगों को अयोध्या ले जाने की व्यवस्था करें, जो लोग भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं। वहीं, अयोध्या में भाजपा ने 25 हजार श्रद्धालुओं के रहने का इंतजाम किया हुआ है। इन जगहों पर राम भजन, कीर्तन और रामलीला जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी आयोजित करने की तैयारी है। वहीँ योगी आदित्यनाथ ने खुद हेलिकॉप्टर से जायजा लेकर व्यवस्थाओं में सुधार करवाया है।
VHP भी 5000 कार्यकर्ताओं को करायेगा दर्शन :
भाजपा के एक नेता के मुताबिक 1000 रुपये की राशि केवल इसलिए रखी गई है, जिससे केवल गंभीर लोग ही भगवान राम के दर्शनों के लिए इस योजना का लाभ उठाएं। पूरे देश के सभी राज्यों से राम भक्तों को अयोध्या ले जाकर उन्हें दर्शन कराने की तैयारी है। विश्व हिंदू परिषद अपने स्तर पर लगभग 5000 कार्यकर्ताओं को अयोध्या ले जाकर भगवान राम के दर्शन करने की योजना बना रहा है। इस योजना में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी है।
रामलला के दर्शन को बेताब हुआ जनसैलाब :
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के कपाट भक्तों के लिए खुल गए हैं। यहाँ सुबह की मंगला आरती और भोग के बाद सुबह 7 बजे से राम भक्त अपने प्रभु के दर्शन कर सकेंगे। भगवान रामलला के दर्शन के लिए मंदिर के बाहर लाखों की संख्या में अब भी मौजूद हैं जो अपने रामलला की एक झलक पाने को बेताब है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही दूसरे शहरों से आने वाली बसों को फिलहाल रोक दिया गया है। सीएम से लेकर अफसर तक भक्तों से शांति और धैर्य की अपील कर रहे हैं।
पहले दिन 5 लाख लोगों ने किए दर्शन :
रामलला के मंदिर के बाहर रात से ही भक्तों की भीड़ लग जाती है। मंगलवार को पहले दिन करीब 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए लेकिन अभी भी लाखों लोग अपने प्रभु के इंतजार में है। राम भक्तों की एक ही आशा है कि किसी भी तरह उन्हें अपने प्रभु के दर्शन हो जाएं। रामभक्त पूरी तैयारी के साथ अयोध्या पहुंचे हैं, वो एक हफ्ते तक इंतजार करने को तैयार हैं। इस बीच रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने रामभक्तों से अपील की है कि वो थोड़ा संयम बरतें, रामलला के दर्शन सबको मिलेंगे। वहीँ कई प्राण प्रतिष्ठा पहुंचे कई हस्तियाँ बिना दर्शन के ही लौट गई उनका कहना था फुर्सत में आकर फिर से परिवार सहित दर्शन करेंगे।