रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की त्वरित कार्यवाही से मस्कट में बंधक बनाई गई दुर्ग जिले के खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका मानव तस्करों से बचकर सुरक्षित अपने घर पहुंच गई हैं। सीएम श्री साय को जब इस प्रकरण की जानकारी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिली तो उन्होंने डिप्टी सीएम श्री शर्मा को जोगी दीपिका को भारत वापस लाने के लिए हर संभव पहल करने के निर्देश दिए थे। सरकार इ इसमें काफी सराहनीय प्रयास किये।
घर वापस आने के बाद जोगी दीपिका ने उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ सरकार के संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री साय, डिप्टी सीएम श्री शर्मा और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रति आभार जताया। सीएम श्री साय के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मस्कट में बंधक बनाई गई जोगी दीपिका के मामले में ओमान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर जोगी दीपिका की मदद का आग्रह किया था। उप मुख्यमंत्री सतत रूप से भारतीय दूतावास के संपर्क में रहे और लगातार जानकारी लेते रहे। इस दौरान उन्होंने दूरभाष पर मस्कट में जोगी दीपिका से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही उनकी छत्तीसगढ़ सुरक्षित वापसी होगी। अब दीपिका सुरक्षित अपने घर लौट आई है।
दीपिका सुरक्षित पहुंची भारत :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
डिप्टी सीएम श्री शर्मा के लगातार प्रयासों से ओमान स्थित इंडियन एम्बेसी ने त्वरित कार्यवाही की, जिसके परिणाम स्वरूप दीपिका को सुरक्षित दूतावास लाया गया। इन प्रयासों का यह सुखद परिणाम रहा कि दीपिका सुरक्षित भारत पहुंची। छत्तीसगढ़ पहुंचकर जोगी दीपिका सबसे पहले उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मिलने पहुँची और उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। जोगी दीपिका ने कहा कि आपकी मदद से ही आज मैं अपने वतन सुरक्षित लौट पाई हूं, नहीं तो मैं वहां जीवन भर बंधक ही रह जाती। उन्होंने सीएम श्री साय, डिप्टी सीएम श्री शर्मा और विधायक रिकेश सेन के प्रति आभार प्रकट किया। दीपिका ने सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और वतन वापसी पर वो खुश दिखी।
ओमान में थी बंधक दीपिका :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
उल्लेखनीय है कि, दुर्ग जिले के निवासी जे. मुकेश ने पुलिस को आवेदन दिया था कि उनकी पत्नी जोगी दीपिका को घरेलू काम दिलाने के बहाने हैदराबाद निवासी अब्दुल्ला ने ओमान देश की राजधानी मस्कट निवासी हाफिजा के घर गत वर्ष मई 2023 में भेजा था। जहां जोगी दीपिका को बंधक बनाकर रखा गया था। दीपिका का पासपोर्ट, वीजा संबंधित सारे दस्तावेज़ भी रख लिए गए थे। उसे भारत वापस भेजने रकम की भी मांग की जा रही थी। दीपिका का वापस लौटना मुश्किल था लेकिन डिप्टी सीएम श्री शर्मा तक बात पहुंची जिससे दीपिका आज वापस अपने घर लौट आई है।
मानव तस्करों के चंगुल से छूटी दीपिका :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
जैसे ही डिप्टी सीएम श्री शर्मा के संज्ञान में यह मामला आया तो उन्होंने पुलिस को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मस्कट में मानव तस्करो के चंगुल से बचकर भारत पहुची जोगी दीपिका ने वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई व उनके पहल व मदद के लिए आभार जताया। बड़ी मुश्किल से वह वापस लौट आई है। सरकार ने भी हर संभव प्रयास किया।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs



