रायपुर : महिला को हुआ युवती से प्यार, क्या कहीं कोई कन्फ्यूजन है? अगर नही तो ठीक है, लेकिन फिर भी कन्फ्यूज है तो जान लीजिये ये हैरान करने वाली कहानी, शादी के बाद अक्सर पुरुष को किसी दूसरी महिला से प्यार होने के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन रायपुर की एक शादीशुदा महिला को दूसरी युवती से प्यार हो गया है, यह प्यार फीमेल तो फीमेल है। प्यार भी ऐसा हुआ है कि महिला ने युवती के लिए अपने पति और दो बच्चों को भी छोड़ दिया है, महिला ने अपनी ममता को भी दरकिनार कर दिया। उसको लेकर दो दिन से पति और रिश्तेदार उस महिला की तलाश में जुटे हुये हैं। जिस युवती से महिला का प्रेम प्रसंग है, उससे वह मोबाईल में वाट्सऐप मैसेज-कॉल, वीडियो कॉल से घंटों बातों करती थीं।
कई बार देर रात तक बातें करती रहती थीं। शुरुआत में पति और रिश्तेदारों ने उस पर ध्यान नहीं दिया। महिला बार-बार युवती से मिलने जाने की जिद करने लगी, तब पति को शक हुआ। उन्होंने अपनी पत्नी का युवती से बातचीत करने पर रोक टोक करना शुरू किया। इससे महिला नाराज हो गई और अपना घर छोड़ दिया। घटना से परेशान पति और रिश्तेदार उस महिला की तलाश में लगे हुये हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की है।
13 साल हो गए शादी हुए, 4 साल से था युवती से प्रेम प्रसंग :
महिला और पीड़ित युवक की शादी हुए 13 साल हो गए हैं। 11 साल और 3 साल की दो सतानें हैं। महिला के मायके में एक अविवाहित युवती है। 4 साल पहले दोनों के बीच घनिष्टता बढ़ी। चूंकि महिला का ससुराल रायपुर में है और युवती दूसरे जिले की है। इस कारण दोनों मोबाईल से संपर्क में थे। कॉल, मैसेज, वाट्सऐप के जरिए घंटों एक-दूसरे से बातचीत करते हैं। वाट्सऐप चैटिंग में भी दोनों के बीच प्रेमी जोड़े की तरह बातें लिखी हुई हैं।
मां-सास भी परेशान :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
महिला दो दिन पहले अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर चली गई है। इसकी जानकारी पीड़ित पति ने महिला की मां को भी दी। महिला से उसकी मां और सास दोनों परेशान हैं। उनकी मां और सास के मुताबिक जब से महिला उस युवती के संपर्क में आई है, बच्चों पर भी ध्यान नहीं देती है। पूरा ध्यान उस युवती पर ही लगा रहता है। दो दिन से पीड़ित उस महिला की तलाश में लगे हुये हैं। महिला का पता नहीं चल पा रहा है।
महिला ने कर दी झूठी शिकायत भी कर दी :
महिला के गायब होने की शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस वालों से की थी। इसी बीच सोमवार को महिला ने पति के खिलाफ ही दूसरे जिले के पुलिस थाने में शिकायत कर दी। वहां से जब पति को कॉल आने लगे, तब इस मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित पति ने पुलिस अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



