आलू से भरे पिकअप वैन से पकड़ाया 50 लाख रूपये नगद, फिर पुलिस ने की ये कार्यवाही….।

रायपुर : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है। तीसरे फेज में छत्‍तीसगढ़ में भी रायपुर सहित सात लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। लोकसभा चुनाव के बीच आरंग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां रात्रि में चेकिंग के दौरान आलू से भरे पिकअप में 50 लाख रूपये नगद बरामद किया गया है। वहीं जब ड्राइवर से जब नगद के संबंध में पूछताछ की गई, तो कोई जवाब नहीं दे सका और न ही पैसे से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश कर सका। पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को नगद के बारे में जानकारी दे दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को नगद राशि समेत गिरफ्तार कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद तिराहे के पास चेकिंग के दौरान आलू से भरे पिकअप वैन OD 02 CF 5591 जिसमे ढेंकानाल ओडिसा निवासी ड्राइवर प्रताप प्रधान को रुकवाया गया, तो उसके अंदर कार्टून में छिपा कर रखा गया, लगभग 50 लाख रुपए मिला। उक्त रकम से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न होने से 102 सीआरपीसी के तहत जब्‍त किया गया है और इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने दिए हैं चेकिंग के निर्देश :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

लोकसभा चुनाव को देखते हुये, जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह औ रएसपी रायपुर संतोष सिंह के द्वारा कानून एवं सुरक्षा और व्यवस्था ड्यूटी में चेक पोस्ट और एसएसटी फ्लाइंग स्क्वाड के माध्यम से राज्य और जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनों पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी करने निर्देशित किया गया है। जिसके दौरान यह कार्यवाही की गई। जिसमें कई लोग लगातार पकड़ में आ रहे है।