रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोयला और शराब के साथ ही साथ कस्टम मिलिंग घोटाले में भी जांच एजेंसियों ने कार्यवाही तेज कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने कस्टम मिलिंग घोटाले में खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव मनोज सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू की टीम ने पहले रोशन चंद्राकर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद मनोज सोनी से भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि इस घोटाले को अंजाम देने में मनोज सोनी को रोशन का ही साथ मिला था, इससे स्पष्ट जाहिर है कि रोशन की मिली भगत से ही यह घोटाला अंजाम तक पहुंचा है, वहीँ जांच में ईओडब्ल्यू की टीम की पूछताछ के बाद मनोज सोनी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर रायपुर विशेष न्यायालय में मंगलवार को पेश किया था। ईडी ने मनोज सोनी को स्पेशल कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी थी, जिस पर कोर्ट ने मनोज सोनी को 4 मई तक की रिमांड में भेज दिया गया है।
ईडी के अनुसार कस्टम मिलिंग मामले में जांच में पता चला है कि यह पूरा घोटाला 140 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध तरीके से की गई वसूली का है। इस अवैध वसूली में नेताओं के साथ साथ कई अफसर और मिलर्स एसोसिएशन के कई पदाधिकारी भी शामिल हैं फिलहाल ईडी मनोज सोनी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ करने के लिए रिमांड में ले चुकी है। वहीँ इस मामले में अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रोशन चंद्राकर की आय और संपत्ति की भी जाँच की जानी चाहिये, रोशन के पास काफी बेनामी संपत्ति भी है, जो कि इसी घोटाले से कमाई हुई है, जिसकी जांच और नीलामी भी होनी चाहिये। जिस कार्यवाही का शिकार मनोज सोनी हुआ है, उतना ही भागीदार रोशन भी है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
वहीँ अब इस कस्टम मिलिंग घोटाले में छत्तीसगढ़ के ईओडब्ल्यू ने जांच तेज कर दी। खबर के अनुसार करोड़ों रुपये के घोटाले के कथित मास्टर माइंड रोशन चंद्राकर से EOW की टीम ने सोमवार को अपने दफ्तर में पूछताछ भी की है। उसके बाद आज खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। जहां ईओडब्ल्यू के दफ्तर में कड़ी पूछताछ चल रही है। मामले में ईओडब्ल्यू में पदस्थ डीएसपी स्तर के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। EOW की टीम पूछताछ के बाद बड़ी कार्यवाही कर सकती है।



