तीसरी मंजिल के बंद फ्लैट में लगी भयानक आग, दमकलकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से पाया काबू, यहाँ हुई ये घटना….।

रायपुर : राजधानी रायपुर के कबीरनगर स्थित एक बिल्डिंग के तीसरे मंजिल के एक फ्लैट में गुरुवार दोपहर आग लग गई। गर्मियों में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो जाती है। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्‍त फ्लैट बंद था। लेकिन आग लगने के कारण आस-पास के लोग दहशत में आ गये थे।

दरअसल, यह घटना कबीरनगर स्थित अविनाश आशियाना बिल्डिंग में हुई है। जानकारी के अनुसार यहां बिल्डिंग के तीसरे मंजिल के एक फ्लैट में गुरुवार को आग लग गई। घर से काला धुआं निकलता देख आसपास हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने इस आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्‍कत के बाद फ्लैट में लगी आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग मुंबई गए हुए हैं।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

कबीर नगर थाना पुलिस ने बताया कि अविनाश आशियाना के तीसरे फ्लोर के एक फ्लैट में आग लगी है। सी ब्लॉक 302 नंबर मकान में आग लगी है। हालाँकि अब आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि इस आग में कितना नुकसान हुआ इसकी जांच की जा रही है। बाकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई।