जाने देशभर में मौसम के हालात, आने वाले चौबीस घंटों में कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली : देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। लोग सूर्य देव के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने कई हिस्सों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, बिहार, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में भीषण लू चल सकती है। मौसम में गर्माहट बढ़ेगी वहीँ लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, ओड़िसा, महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 4 मई तक लोगों को लू से कोई राहत नहीं मिलेगी। वहीं, ओड़िसा और उत्तरी कर्नाटक में 6 मई तक लू चलने की संभावना है।तटीय क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप रहेगा।

इन राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट :

आईएमडी ने बताया, कई प्रदेशों में आने वाले दिनों में बारिश होगी। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 2, 5 और 6 मई को भारी से बहुत भारी बारिश (115.5-204.4 मिमी) की भविष्यवाणी की है। बारिश काफी कम होगी, वहीँ इन क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलना मुश्किल है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मई में मौसम? :

इस वर्ष मई महीने की शुरुआत पिछले साल की तरह ठंडी रही। बता दें पिछले कुछ दिनों के दौरान पहाड़ों में बारिश और बर्फभारी हो रही है। जिससे देश की राजधानी में मौसम आरामदायक बना हुआ है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों में तापमान बढ़ेगा। इस हफ्ते के अंत तक दिन का तापमान अधिकतम 30 डिग्री और सुबह का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है। वहीं, 9 से 11 मई के बीच दिल्ली/एनसीआर में गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ऐसा बन रहा है मौसम प्रणाली का सिस्टम?

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और उसके आसपास बना है। यह अगले 36 घंटों में अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान के पास पहुंचेगा। अगले 24 घंटों में मध्य पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है। वहीं, 4 मई को एक कमजोर ट्रफ दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक जायेगा। मौसम अस्थिर बना रहेगा।