रायपुर: आबकारी विभाग द्वारा बीते दिनों अहातों की नीलामी की घोषणा की गई थी, वहीँ अब उसके बाद छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर का गंजपारा का अहाता इतना महंगा बिका है कि इसे लेकर अफसर भी हैरान रह गये हैं। यह अहाता 94 लाख 47 हजार रुपये में बिका है, जबकि विभाग ने इसकी कीमत सिर्फ 31 लाख 15 हजार रुपये आरक्षित रखी थी। इस तरह यह अहाता तीन गुना अधिक कीमत पर ठेके पर गया है। वहीँ दूसरी तरफ जिसे ठेका मिला है, उन्होंने इस कीमत पर अहाता मिलने पर भी खुशी जताई है। उनका कहना है कि अहाता मिलने के बाद उसे बड़ा ऑफर भी आ चुका है, जिसे उसने ठुकरा दिया है। अहाता मिलने पर उक्त ठेकेदार ने काफी ख़ुशी जताई है।
प्रतिदिन 40-50 हजार कमाई तब होगा मुनाफा :
हालाँकि अहाता को 94 लाख 47 हजार रुपये में लिया गया है। इस राशि को 11 महीने में बांटें, तो एक माह का 8 लाख 58 हजार से अधिक रुपये होता है। इस तरह इस ठेके में मासिक कम से कम 9 से 10 लाख रुपए आय होगी, तब जाकर इससे अहाता ठेकेदार की कमाई होगी, नहीं तो अहाता संचालक को बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इस तरह प्रतिदिन कम से कम 30 से 40 हजार रुपए की कमाई ठेकेदार को अहाता से करनी होगी।
अहाता का ठेका सिर्फ 11 माह का :
आबकारी विभाग ने अहाता का टेंडर 1 मई 2024 से 31 मार्च 2025 तक के लिए निकाला है। इस तरह अहाता 11 महीने के लिए दिया गया है। इस तरह अहाता लेने वाले को एक माह का समय पहले ही कम मिला है, वहीं अहाता खुलने में अभी कुछ दिन का समय और भी लग सकता है। इस तरह चालू माह का एक पखवाड़ा भी गुजर जायेगा, जिसके बाद अहाता चलाने के लिए 10 माह 15 दिन का समय ही रहेगा। वहीँ आज 12 तारीख तक निकल भी गई है।
बिना रिस्क के बिजनेस नहीं होता :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
गंजपारा अहाता के ठेकेदार अमित एक्का ने बताया कि, इस लाइन का मैं नहीं हूं। पहली बार शराब से संबंधित बिजनेस में अपने पैसे लगाए है। विश्वास है, अहाता से अच्छी कमाई होगी, क्योंकि ठेका को लेकर मुझे ऑफर भी आ चुका है, जिसे ठुकरा दिया हूं। वहीँ इतनी बड़ी नीलामी के बाद उपायुक्त आबकारी रायपुर विकास गोस्वामी ने बताया कि, गंजपारा अहाता इतना महंगे ठेके पर जायेगा, इसकी उम्मीद नहीं की गई थी। ठेका जिसने लिया है, उसने सोच-समझकर ही लिया होगा। अब इसको लेकर सभी को उत्सुकता है।



