सलमान खान के घर पर गोली काण्ड को लेकर लॉरेंस के शूटर ने उगला चौंकाने वाला राज, मामले की STF कर रही है पड़ताल।

गोरखपुर (उ.प्र.) : बीते दिनों मुंबई में बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग हुई थी, जिसकी घटना के तार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से जुड़े हैं। इस मामले की जाँच में लगी एसटीएफ के हाथ कई सुराग लगे हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से वारदात में प्रयोग की गई पिस्टल की सप्लाई गोरखपुर से हुई थी। असलहा सप्लाई करने वाले सक्रिय सदस्य मनीष यादव को गोरखपुर एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। लॉरेंस के सिंडिकेट से जुड़े मनीष की तलाश पिछले 1 साल से पुलिस को थी। मनीष गोरखपुर के बरगदवा का रहने वाला है। मनीष के खिलाफ गोरखनाथ थाने में बलवा, तोड़फोड़ का मुकदमा भी दर्ज है। मिली जानकारी के मुताबिक मनीष यादव शशांक पांडेय की वजह से लॉरेंस गैंग से जुड़ा। शशांक भी गोरखपुर के सिंघड़िया का रहने वाला है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग को असलहा सप्लाई करता था। वह पिछले 1 साल से अंबाला की जेल में बंद है।

मम्मले में आपको बता दें कि सलमान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो आरोपी बाईक पर सवार होकर आए और पांच राउंड फायर किए। दोनों शूटर बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनको गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद नहीं किया जा सका है। अब उसी मामले में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

खबर है कि गुरुवार की शाम 7 बजे गोरखपुर एसटीएफ को हरियाणा एसटीएफ से सूचना मिली कि लॉरेंस गिरोह का सक्रिय सदस्य मनीष यादव गोरखपुर के बरगदवा चौराहे पर मौजूद है। यह सुनते ही एसटीएफ सक्रिय हुई और इंचार्ज सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में घेराबंदी कर बरगदवा चौराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया। मनीष चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा का ही मूलनिवासी है। एक साल पहले कुरुक्षेत्र जिले में उसके खिलाफ आर्म्स ऐक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज था। पुलिस को इसी मामले में उसकी तलाश थी।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

 सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने उनके आधार कार्ड के जरिए पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सलमान खान के फार्महाउस से लगभग 13 किलोमीटर दूर रायगढ़ में पनवेल शहर के पास एक घर किराए पर लिया था। दोनों ने किराए संबंधी समझौता पत्र के लिए अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। इसी जरिये उनको पकड़ा गया।

बिहार के चंपारण के मूल निवासी विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को गुजरात के कच्छ जिले में माता नो माध गांव से गिरफ्तार किया गया था। जांच से पता चला कि उन्होंने पैसे के लिए गोली चलाई थी। गुजरात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गुप्ता और पाल को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने सलमान खान के घर पर गोली चलाने का काम सौंपा था।