3 बार तलाक बोलकर झाड़ा पल्ला और कर लिया दूसरा निकाह, सामने आया ये मामला….।

ग्वालियर (म.प्र.) : तीन तलाक कानून बनने के बाद भी तीन तलाक जारी है, जिसके कारण लगातार मुस्लिम महिलाओं की जिन्दगी नर्क बन रही है, ऐसे ही जिले में एक बार फिर तीन तलाक का मुद्दा सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित महिला एसपी कार्यालय में पहुंची और बताया कि उसके पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने तीन बार तलाक – तलाक – तलाक बोलकर उससे पल्ला झाड़ लिया, जिसके बाद से महिला मानसिक रूप से पीड़ित है। महिला की शिकायत पर एसपी ने संबंधित थाने के प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं।

जिले के पड़ाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा की रहने वाली पीड़ित महिला मुबीना खान की शादी पान पत्ते की गोठ कंपू के रहने वाले सुल्तान खान के साथ 26 मार्च 2018 को हुई थी। शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे। इसी बीच उसे एक बच्चा भी हो गया जो बीमारी के चलते चल बसा। इस घटना के बाद भी उसका पति और ससुराल वाले उसे तंग करने से बाज नहीं आए, वो महिला को लगातार परेशान करते रहते थे। जिसके बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी और उसने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया। यह प्रकरण अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है।

पति ने बोला तलाक-तलाक-तलाक :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

इस मामले के बीच मुबीना को पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है, तो वह 9 जुलाई को अपने ससुराल पान पत्ते की गोठ पहुंची। उसने पति सुल्तान खान से पूछा कि उसे तलाक लिए बिना वह दूसरी शादी कैसे कर लिया। इस पर सुल्तान खान ने उसे मौके पर ही तीन बार तलाक – तलाक – तलाक बोलकर अपने परिवार के सदस्यों के सामने चलता कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाने में की, लेकिन महिला थाने में कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिसके बाद महिला काफी परेशान हो गई। इसके बाद पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। फिलहाल महिला को वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला थाने भेज दिया है और वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा कार्यवाही भरोसा मिलने के बाद मुबीना चली गई। अब मामले को लेकर कार्यवाही की जानकारी सामने नहीं आई है।