नाबालिग के साथ बलात्कार और जबरिया धर्म परिवर्तन को लेकर मौलाना गिरफ्तार, सामने आया हैरान करने वाला मामला।

कुशीनगर (उ.प्र) : जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है कि एक दलित नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर गांव के ही मदरसे में पढ़ाने वाला एक मौलाना अपने साथ भगा ले गया है। उसके साथ जबरन संबंध बनाकर उसे गर्भवती कर दिया और नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन भी कराया गया है और नाम भी बदल दिया गया है। नाबालिग के अचानक लापता होने के बाद उसकी विधवा मां ने हर संभावित जगह पर खोजा। 9 महीने बाद जब उसे जानकारी हुई तो उसने जटहा बाजार थाने में गुहार लगाई, जिसके बाद नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर दिया। इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग को परिजनों को सौंपा है।

गांव के ही मदरसे में पढ़ा था मौलाना :

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मौलाना का नाम मोहम्मद ओवैस है, जो कि नमाज पढ़ाने और दीनी तालीम के लिए जटहा बाजार के एक गांव की मस्जिद में रहता था। गांव की ही रहने वाली एक नाबालिग लड़की से संबंध बना लिए इसके बाद मौलाना उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर ले गया। वहां जाकर मौलाना ने नाबालिग का धर्म परिवर्तन करवा दिया और उसका नया नाम भी रानी खातून रख दिया। नाबालिग की मां ने बताया कि, ‘मौलाना मस्जिद में तालीम देता था। वहीं से मेरी लड़की को बहला-फुसलाकर पश्चिम बंगाल भगा ले गया। मेरी बेटी को गर्भवती कर दिया। उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया। मुसलमान बनाकर निकाह पढ़ा दिया। मुझे मुहल्ले के लोगों से जानकारी मिली। मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ही मेरी बेटी को ढूंढकर लाई है।’

मामले में इस घटना को लगभग 9 महीने बीत गए जिसके बाद नाबालिग की मां को पता चला कि उसकी बेटी पश्चिम बंगाल में है। इसके बाद परिजन 9 अगस्त पुलिस के पास पहुंचे। परिजनों ने मौलाना मोहम्मद ओवैस पर आरोप लगाया कि वह गांव में बच्चों को पढ़ाने आया था, लेकिन वह नाबालिग को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। परिजनों ने बताया कि वह लगातार अपनी बेटी को ढूंढ रहे थे लेकिन, आखिर में उन्होंने थक हारकर ढूंढना बंद कर दिया था, जिसके बाद अचानक पता चला कि वो प.बंगाल में है।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने कहा कि बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की पूछताछ में मौलाना ने बताया कि वह कई शहरों में रहा है। पुलिस अब उन शहरों के संबंधित थानों में मौलाना की एक्टिविटी के बारे में पता कर रही है। पुलिस ने बताया कि मौलाना के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लड़की का कराया धर्म परिवर्तन :

एसपी ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र स्थित उत्तर झाड़बारी निवासी आरोपी मौलाना मुहम्मद ओवैस मदरसे में पढ़ाने आया था। वह किशोरी को बांग्लादेश के बॉर्डर पर स्थित अपने गांव ले गया और वहां उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार कर पहले से दर्ज केस में धाराएं बढ़ाकर उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी ने यह भी कहा जांच में प्रकाश में आया है कि आरोपी मौलवी अक्सर बांग्लादेश बार्डर पर आता-जाता रहता था, जिसकी जांच की जा रही है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/