नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माताओं को बड़ी राहत दी है। अदालत ने शो के नाम, पात्रों और सामग्री के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगा दी है। शो के निर्माता द्वारा दायर मुकद्दमें पर कई ज्ञात और अज्ञात संस्थाओं के खिलाफ पारित अंतरिम आदेश में न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की पीठ ने कहा कि यदि एकपक्षीय अंतरिम निषेधाज्ञा नहीं दी जाती है, तो वादी को अपूरणीय क्षति होगी। जिसको लेकर प्रयोगकर्ता पर वाद दायर किया जा सकेगा।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट में अवैध रूप से उपयोग हो रहे शो के कंटेंट पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी। उन्होंने याचिका में बताया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब चैनल, फेसबुक, इंस्टाग्राम और कुछ वेबसाइट शो के कंटेंट का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं, अलग-अलग प्रकार के अनुचित विडियो मिक्स किये जा रहे है, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स के पक्ष में जॉन डो आदेश जारी किया है। शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने इस खबर की पुष्टि की है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने TMKOC के पक्ष में लिया फैसला :
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की यही और उन यूट्यूब चैनल, सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा है जो शो के वीडियो और डायलॉग्स का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। 14 अगस्त को जस्टिस मिनी पुष्करण ने यह आदेश पारित किया है कि किसी भी शो के कंटेट के कैरेक्टर की नकल, एआई फोटो और एनिमेटेड वीडियो मेकर्स के अलावा कोई नहीं बना सकता है। ऐसा करने पर कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्यवाही की जा सकती है।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
‘तारक मेहता…’ के कंटेट पर क्यों लगी रोक
इस याचिका की सुनवाई के बाद कोर्ट ने ऑर्डर में कहा है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरीके से तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कंटेंट और डायलॉग्स की होस्टिंग, स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्ट और प्रिजेंटेशन नहीं दे सकता है। क्योंकि इसे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन और रजिस्टर ट्रेडमार्क का उल्लंघन माना जाना जायेगा। इतना ही नहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने ये फैसला इसलिए भी सुनाया है ताकी शो के कंटेट को गलत तरीके से इस्तेमाल न किया जाए। आपको बता दें की मीम के नाम से सोशल मीडिया युट्यूबर लगातार विविध कंटेंट का प्रयोग करते है, जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा के भी मीम्स का प्रयोग भरपूर किया जाता है।
ये कलाकार ‘तारक मेहता…’ को कह चुके अलविदा :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों किसी न किसी वजह से चर्चा में बना हुई है। गोली का रोल निभाने वाले कुश शाह के पहले शेलेष लोढ़ा, जेनिफर मिस्त्री, नेहा मेहता समेत कई कलाकारों ने शो छोड़ दिया था, जिसके बाद शो काफी विवादों में रहा है। यह शो सब टीवी पर काफी लोकप्रिय रहा है।