मेरठ (उ.प्र.) : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हैवानियत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। यहां पर अपने परिवार के साथ सो रही दो साल की एक मासूम बच्ची को एक युवक कथित तौर पर दुष्कर्म की नीयत से लेकर भाग गया, 2 वर्षीय हिंदू बच्ची का अपहरण कर बलात्कार का प्रयास किया गया है। इसी बीच बच्ची के परिवार वाले जाग गए और युवक का पीछा करना शुरू किया। वहीं पकड़े जाने के डर से आरोपी युवक ने बच्ची को नाले में फेंक दिया। नाले में डूबने की वजह से बच्ची की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का नाम मोईश बताया गया है।
सदर थाना क्षेत्र का मामला :
मामले की पूरी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार देर रात सदर थाना क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में ये घटना घटित हुई। उन्होंने बताया कि यहां एक युवक अपने परिजनों के साथ सो रही दो साल की मासूम बच्ची को लेकर भागने लगा। बताया जा रहा है कि युवक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की नीयत से लेकर उसे भाग रहा था। इसी बीच बच्ची के परिजनों की आंख खुल गई। मामले की जानकारी लगने ही परिजनों ने शोर मचाया और आरोपी युवक का पीछा किया। वारदात की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दिख रहा कि आरोपी बच्ची को 4 बार उठाने की कोशिश कर रहा है। मगर बार-बार पीछे हट जाता है। फिर पाँचवीं बार वह बच्ची को उठा लेता है। ऐसे में बच्ची रोने लगती है तो वह उसके मुंह को हाथ से दबाते हुए उसे लाकर फरार हो जाता है।
बच्ची का बरामद हुआ शव :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह के अनुसार, परिजन बच्ची को आरोपी के चंगुल से बचाने के लिए उसके पीछे दौड़े। इसी बीच पकड़े जाने के डर से आरोपी ने बच्ची को पास में ही मौजूद आबू नाले में फेंक दिया। बच्ची को नाले में फेंकने के बाद आरोपी खुद मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बच्ची का शव शनिवार सुबह नाले में मिला। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सदर थाना क्षेत्र स्थित योगेंद्र हाट झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक परिवार की 2 साल की बच्ची अपनी माँ के साथ शुक्रवार रात सो रही थी। तभी नशे में एक युवक ने बच्ची का अपहरण कर लिया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक, आरोपी मोइश (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



