रायपुर : छोटी-छोटी बातें किस कदर मौत का कारण बन जाती है, इसका बड़ा उदाहरण सामने आया है, राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र में दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे को छत से धक्का दे दिया। इस घटना में नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने कहा कि गलती से ऐसी घटना हुई है, जान लेने का कोई इरादा नहीं था।
दरअसल, यह हैरान करने वाली घटना शनिवार देर रात की है। उरला पुलिस के मुताबिक शनिवार रात बिरगांव निवासी संतोष सोनी (36) की मोहल्ले के ही देवा विश्वकर्मा (32) से किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि उसने गुस्से में आकर संतोष को घर के छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, गुस्से में उसे अंदाजा ही नहीं था कि युवक की मौत भी हो सकती है। इस घटना के बाद सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट आने के कारण संतोष की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक देवा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA



