दो दिनों तक मौसम में बदलाव, होगी भारी बारिश, इन क्षेत्रों में ऐसा रहेगा मौसम….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। कुछ रुकावट के बाद अब यहां के कई जिलों में फिर से लगातार बारिश हो रही है। वही छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में भारी बारिश के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बता दे कि रायपुर, दुर्ग के कई क्षेत्रों में रविवार को सुबह झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 2 दिनों तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने हो सकती है। 21 अगस्त तक अभी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी, बारिश लगातार जारी रहेगी। आपको बता दें कि प्रदेश में शनिवार को मानसून सामान्य रहा। कई क्षेत्रों में हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

प्रदेश में औसत से 6% ज्यादा बारिश, अब ऐसा रहेगा मौसम :

राज्य में 1 जून से 17 अगस्त तक 831.3 मिमी बारिश हुई है जो औसत से 6% अधिक है। प्रदेश के 6 जिलों में औसत से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। वहीँ 5 जिले ऐसे है जहां औसत से कम बारिश हुई है। बाकी शेष जिलों में सामान्य बारिश हुई है। 19 अगस्त को जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़ ,कोरबा में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वही 20 अगस्त को बिलासपुर संभाग के जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़- बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में भी बारिश लगातार जारी रहने के आसार है।

राजधानी में ऐसा रहा मौसम :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

रायपुर के मौसम की बात करें तो शनिवार को रायपुर में मौसम साफ रहा, इस दौरान बारिश नहीं होने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। वहीँ मौसम विभाग केअनुसार आज रायपुर में धूप छांव वाला मौसम रहेगा। उसके साथी गरज चमक के साथ हल्की बौछार पढ़ने की संभावना है। रविवार को दिन का तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिनभर रुक-रूककर बारिश होती रहेगी।