रायपुर : गुढ़ियारी क्षेत्र में 18 लाख की डकैती की खबर आग की तरह फैल गई थी। इसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में करने लगी। घटना को लेकर पुलिस की जांच में सोमवार शाम को डकैती की बात झूठी साबित हुई। दरअसल यह मामला रायपुर के आदर्श विहार क्षेत्र में जमीन कारोबारी के घर पर हुई डकैती की कहानी साजिश थी, जिसे पति-पत्नी के आपसी विवाद और एक तांत्रिक की चालाकियों ने अंजाम तक पहुंचाया था। मामले में पति-पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठाकर पूजा अनुष्ठान कराने के नाम पर आरोपी विजय पांडेय ने ठगी को अंजाम दिया। उसने खुद को वैदिक पंडित बताकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से 14 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर व दो लाख में खरीदी गई दो स्कूटी को जब्त किया है। उस पर अवैध वसूली सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कम्प मच गया था।
घटना को लेकर सीएसपी उरला मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि उसे सुबह गुढ़ियारी से फोन आया था कि एक कारोबारी के घर में डकैती हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला से पूछताछ की और पूरी कहानी सामने आ गई। यह मामला तब शुरू हुआ जब पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। इस तनाव का फायदा उठाते हुए तांत्रिक ने एक अनुष्ठान के जरिए पति को डराया कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
उसने पत्नी को यह विश्वास दिलाया कि यदि वह अपने घर की नगदी और जेवर नहीं निकालती, तो उसके परिवार पर बड़ी मुसीबत आ सकती है। इस डर से पत्नी ने घर की नगदी 14 लाख रुपये और जेवरात तांत्रिक के हवाले कर दिए, जिसके बाद तांत्रिक ने सब अपने कब्जे में ले लिया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
तांत्रिक द्वारा नगदी और जेवर अपने कब्जे में लेने के बाद, पति और पत्नी ने तांत्रिक के कहने पर एक नकली डकैती की कहानी रची। उन्होंने पुलिस को झूठी कहानी बताई कि उनके घर पर डकैती हुई है और सारे कीमती सामान चुरा लिए गए हैं। इस घटना को लेकर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है। पुलिस ने कहा कि झूठी रिपोर्ट दर्ज कराना न केवल कानूनी रूप से गलत है, बल्कि इससे संसाधनों का दुरुपयोग भी होता है और असली पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी हो सकती है।
झूठी रिपोर्टिंग से पुलिस की कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता है और वास्तविक अपराधों की जांच में बाधा आती है। वहीं पुलिस ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में न पड़ने की बात भी कही है। पुलिस को बताया गया था कि चार लोगों ने डकैती को अंजाम दिया। घटना स्थल पर ऐसे कोई सबूत नहीं मिले। डॉग स्क्वायड की टीम बार-बार परिवार के सदस्यों के पास जाकर रुक जाती थी।
इस घटना को लेकर पुलिस ने तांत्रिक विजय पांडे को गिरफ्तार कर लिया और उससे नगदी 14 लाख रुपए समेत जेवरात जब्त कर लिए है। पुलिस ने बताया कि आरोपी तांत्रिक ने मिली रकम से दो नए स्कूटर खरीदे। थाना प्रभारी केके कुश्वाहा ने बताया कि दोनों स्कूटर जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ अवैध वसूली की धाराओं में जुर्म दर्ज किया गया है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



