बीजापुर : जिले से सरकारी राशन की तस्करी का हैरतअंगेज मामला सामने आया है, पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे ट्रक में चावल, चना, महुआ, और टोरा की भारी मात्रा को जब्त किया है। पुलिस ने इस कार्यवाही में वाहन चालक को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सरकारी राशन नक्सलियों के लिए सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार यह राशन तेलंगाना के चेरला ले जाया जा रहा था, इस अवैध राशन से भरे एक वाहन को पुलिस ने पकड़ा है। राशन परिवहन को लेकर कोई वैध दस्तावेज न मिलने से पुलिस ने इसे जब्त किया है। छत्तीसगढ़ से तेलंगाना की सीमा यहाँ बड़े पैमाने पर आये दिन कालाबाज़ारी के मामले दर्ज होते है। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई है।
छत्तीसगढ़ – महाराष्ट्र की सीमा हो या छत्तीसगढ़ से तेलंगाना की सीमा यहाँ बड़े पैमाने पर आये दिन कालाबाज़ारी के मामले दर्ज होते रहते है। बीजापुर जिले के अंतिम छोर पर बसे पामेड़ में पुलिस ने तेलंगाना के चेरला ले जा रहे अवैध राशन से भरे एक वाहन को पकड़ा है। खबरों के अनुसार यह सरकारी राशन नक्सलियों के लिए सप्लाई किया जा रहा है। पुलिस ने वाहन के साथ चालक वाहन चालक कृष्णा अनमुल को पकड़ा है। वाहन चालक थाना मद्देड के केसईगुड़ा का निवासी है।
अवैध राशन से भरा ट्रक जब्त :
इस मामले में जानकारी मिली है कि बीजापुर जिले के अंतिम छोर पर बसे पामेड़ पुलिस ने अवैध रूप से राशन से भरे वाहन को तेलंगाना के चेरला ले जाते हुए पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक बीजापुर जिले के आवापल्ली के एक व्यापारी शशिकला ट्रेडर्स की टीएस रजिस्ट्रेशन की वाहन से बड़े पैमाने पर चांवल, चना, महुआ की खेप पामेड पुलिस ने ज़ब्त की है। बरामद सामग्री को वाहन चालक कृष्णा अनमुल निवासी केसईगुड़ा थाना मद्देड के कब्जे से जब्त किया गया है। पूछताछ पर वाहन चालक ने बताया कि उक्त सामग्री को चेरला ले जाना था और वाहन शशिकला ट्रेडर्स, आवापल्ली की है। पूछताछ में वाहन चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।
भारी मात्रा में मिला अवैध राशन :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें: https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
मौके पर उपरोक्त सामग्री के परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न मिलने से थाना प्रभारी पामेड़ द्वारा धारा 106 (बीएनएनएस) के तहत वैधानिक कार्यवाही कर विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। पामेड़ पुलिस ने अवैध रूप से चेरला ले जा रहे जिन राशन सामग्रियों को पकड़ा है। उनमें से 50-50 किलोग्राम के चांवल की 50 बोरियां, 50-50 किलोग्राम की 20 चने की बोरियां, 40-40 किलोग्राम की 100 महुआ की बोरियां व 40-40 किलोग्राम की 50 टोरा की बोरियों को जब्त किया गया है। पामेड़ पुलिस की इस कार्यवाही से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अवैध राशन आपूर्ति पर कड़ी चोट की गई है।



