महादेव सट्टा ऐप : बदमाश दीपक नेपाली के भाई ने एसपी को दी धमकी, सामने आया ये मामला….।

भिलाई : ऑनलाइन महादेव सट्टा लम्बे समय से चर्चा में बना हुआ इसका बहुत बड़ा नेटवर्क सामने आया है, जिसको लेकर लगातार कार्यवाहियां जारी है, जिसमें रोज कोई ना कोई नया मोड़ सामने आ ही जाता है, ऐसे ही ऑनलाइन महादेव सट्टा के आरोपी बदमाश दीपक नेपाली के भाई लुकेश नेपाली ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया है। इसमें दुर्ग जिले के एसपी से अपने भाई दीपक नेपाली को लेकर वह निवेदन करते हुये नजर आ रहा है। जिसमें लुकेश ने कहा है कि, भाई को चोट नहीं पहुंचाइएगा, आपके भी बीवी – बच्चे हैं। लुकेश का भाई दीपक नेपाली दुर्ग जेल में बंद है। दीपक नेपाली कई सालों से महादेव ऑनलाइन सट्टा एप का पैनल चलवाता था। जामुल थाने में महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने के मामले में पहले लुकेश को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसको लेकर उसके भाई ने विडियो वायरल किया है।

दीपक नेपाली जुलाई 2024 से हत्या के प्रयास के मामले में दुर्ग जेल में सजा काट रहा है। उसकी सुरक्षा को लेकर लुकेश ने अपने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर कर दुर्ग एसपी को संबोधित करते इन बातों को कहा है। उसके बाद लुकेश ने सोशल मीडिया से वीडियों को हटा दिया, लेकिन तब तक वीडियो वायरल हो चुका था। वीडियो को लेकर एसपी जितेन्द्र शुक्ला से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि वह निवेदन कर रहा है। उसने सब कुछ नशे में बोला है।

वायरल वीडियो में ये कहा :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें: https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

वायरल वीडियो में एसपी से लुकेश ने कहा, आप मेरी फीलिंग क्यों नहीं समझते हैं। मैं पूरे होशोहवास में बोल रहा हूं, मेरी भावनाओं को समझिए कि वहां क्या हो रहा है, क्या नहीं हो रहा है। एसपी साहब मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि मेरे भाई को कोई चोट नहीं पहुंचाइएगा कोई रिमांड में मत लीजिए। मैं उनके साथ कुछ गलत नहीं करना चाहता हूं। बस आप मेरी फीलिंग को समझिए। आपके घर में भी बीवी-बच्चे हैं और आपके भी बच्चे बड़े होंगे। तकदीर हर किसी की खराब होती है। हर किसी को ऊपर जाना है। मुझे भी जाना और किसी को भी जाना है। यह सब बातें उसने अपने वायरल विडियो में कही है।