राजधानी में पुलिस जवान के साथ मारपीट, बदमाशों के हौसले बुलन्द, आम आदमी डर के साय में।

रायपुर : राजधानी रायपुर में पुलिस जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई है जहां पुलिस लाइन में पदस्थ जवान ऋषभ आनंद के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। पुलिस के साथ मारपीट होने के कारण महकमे में हड़कम्प है वहीँ जनता भी सवाल कर रही है कि जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं है तो आमा आदमी कैसे सुरक्षित होगा? जानकारी के अनुसार, जवान ऋषभ आनंद जब अपनी बाइक पर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके चलते चार अज्ञात व्यक्तियों ने जवान पर हमला कर दिया।

मारपीट में जवान घायल :

विवाद के दौरान, अज्ञात हमलावरों ने जवान के साथ जमकर मारपीट भी की और जिससे उसे गंभीर चोटें आईं है। इसके बाद घायल जवान ने तेलीबांधा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्यवाही करते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। राजधानी में ऐसी घटनायें आम लोगों के साथ आये दिन होती है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।

चलते हुये चलते हुये भक्त आते है, माता के दरबार में दुःख भूल जाते है : https://www.youtube.com/watch?v=KloC5tU4kkQ