जयपुर (राजस्थान) : हिन्दू-मुस्लिम देश में बड़ी एकता और सौहार्द्र के साथ रहते है, लेकिन कुछ कट्टरपंथी लोग इन्हें एकजुट नहीं रहने देते, आये दिन हिन्दुओं के विरोध में कोई ना कोई ऐसा काम कर देते है, जिससे दोनों सम्प्रदायों के बीच खाई बढ़ जाती है, वहीँ इसके परे अधिकतर लोग सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश करने से भी खुद को नहीं रोक पाते है, ऐसे ही राजस्थान के जयपुर में सामाजिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर पेश की गई है। यहां मुस्लिम परिवारों ने कट्टरवादी मान्यताओं को तोड़ते हुए कन्या पूजन किया है। इसके साथ ही लड़कियों को भोजन भी कराया और दक्षिणा दी। इस दौरान कन्याओं को माता की चुन्नी भी ओढ़ाई गई है। इस अनूठे कन्या पूजन की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसको लेकर उन्होंने मुस्लिम कट्टरपंथियों पर निशाना भी साधा है, गरबा भी माँ के प्रति आस्था है तो जब वहां जा सकते है तो कन्या पूजन क्यूँ नहीं?
वहीँ इस विशेष अवसर महाअष्टमी पर जयपुर में मुस्लिम परिवारों ने बेटियों को मां दुर्गा का रूप मान कन्या पूजन किया है। मामला राजधानी के खोह–नागोरियान क्षेत्र का है। यहां मुस्लिम परिवारों ने गंगा–जमुनी तहजीब दिखाई और कट्टरवादी मान्यताओं की दीवार को तोड़ अपने घर में कन्याओं का पूजन किया। पूजन के बाद सभी लड़कियों को भोजन कराया गया। भोजन के दौरान शक्ति स्वरूपा कन्याओं को मां की चुनरी भी ओढ़ाई गई और अंत में उन्हें दक्षिणा भी दी गई, कन्याओं ने इस अवसर पर ख़ुशी भी जाहिर की।
गरबा पंडाल में सामने आए लव जेहाद के मामले :
नवरात्रि के दौरान गरबा पंडाल में लव जेहाद के मामले रोकने के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे। पंडालों में सिर्फ माता के भक्तों को एंट्री दी जा रही थी। हालांकि, कुछ मामले ऐसे भी सामने आए, जब दूसरे धर्म के युवक नाम बदलकर पंडाल के अंदर चले गए। ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई। यहां एक युवक ने अपना नाम अमन बताया और पंडाल के अंदर चला गया। हालांकि, बाद में हिंदू संगठनों ने उसे पकड़ लिया और आधार कार्ड चेक करने पर उसका नाम आमिर खान निकला, उसको लेकर काफी बवाल मचा।
चलते हुये चलते हुये भक्त आते है, माता के दरबार में दुःख भूल जाते है : https://www.youtube.com/watch?v=KloC5tU4kkQ
वह युवक बालाघाट का रहने वाला था और अपने साथ एक हिंदू लड़की को लेकर भागा था। बताया जा रहा है कि दोनों आठ साल से रिलेशनशिप में थे। युवक और युवती के डांडिया खेलने की तस्वीरें भी सामने आई थीं। हालांकि, पकड़े जाने पर हिंदू संगठनों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले भी कर दिया। गरबा उत्सव के दौरान ऐसे ही कई मामले सामने आये, जिसको लेकर बवाल मचा।



