धनतेरस और दिवाली छुट्टी पर इस दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें अपने जरुरी काम….।

रायपुर : बैंक के बिना व्यापार करना मुश्किल हो जाता है और कब रहेगा ये जानना भी बहुत जरुरी होता है, खासकर नौकरी पेशा लोगों के लिये की बैंक से पैसा कब निकालें? वहीँ त्यौहार पर अगर पैसा हाथ में ना हो तो बड़ी मुसीबत हो जाती है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि क्या मंगलवार यानी 29 अक्टूबर को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे? मंगलवार को पूरे देश धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में सभी इस तारीख को लेकर दुविधा हैं कि क्या 29 अक्टूबर मंगलवार को सभी बैंक ब्रांच बंद रहेंगे? अगर आरईबीआई की लिस्ट देखें तो आपको मालूम होगा कि धनतेरस और दिवाली के दिन RBI ने छुट्टी दे रखी है या नहीं?

मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 को पूरे देश में धनतेरस का त्यौहार मनाया जायेगा। हालांकि, मंगलवार को बैंक बंद नहीं होंगे। बैंकों में नियमित रूप से कामकाज होगा। धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं, दिवाली से पहले मनाया जाने वाला एक खास त्यौहार है। हिंदू धर्म में यह दिन धन के देवता कुबेर, आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदते हैं, क्योंकि इसे शुभ और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है।

दिवाली पर बैंक कब रहेंगे बंद?

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

इस साल 2024 में दिवाली की तारीख को लेकर काफी दुविधा है। कुछ लोग 31 अक्टूबर को दिवाली मान रहे हैं, तो कुछ 1 नवंबर को। पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली गुरुवार, 31 अक्टूबर को मनाई जायेगी, क्योंकि अमावस्या इसी दिन दोपहर 3:12 बजे से शुरू हो रही है और अगले दिन यानी 1 नवंबर को शाम 5:53 बजे खत्म हो जायेगी। अमावस्या के खत्म होने के कारण 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजन का समय नहीं होगा, इसलिए पूजा 31 अक्टूबर की शाम को होगी। वहीँ प्रयागराज में कई धर्माचार्यों ने 31 अक्टूबर को ही दिवाली मनाने का निर्णय किया है।

बैंकर्स अपना कन्फ्यूजन करें दूर :

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

इसी कन्फ्यूजन के चलते इस बार RBI ने दिवाली की छुट्टी 2 दिन यानी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दी है। इससे लोगों और निवेशकों के बीच भ्रम की स्थिति खत्म होगी, और दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर मनाई जाती है और इस दिन सूर्यास्त के बाद दीपक जलाने और लक्ष्मी पूजा की परंपरा है। ज्यादा नगद निकासी को लेकर एसबीआई इस दीपावली अपने एटीएम को नगद से भरकर रखेगा।