रायपुर : स्पोर्ट्स बाईक से राजधानी पहुंचे चार युवकों को पुलिस ने मस्ती करते हुये पकड़ा , जिसके बाद चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ हुआ। मामले में सामने आया है कि उत्तरप्रदेश से बाईक चुराकर चलाते हुए चार युवक रायपुर पहुंचे। जिसमें नाबालिग सहित चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके कब्जे से 4 दोपहिया बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की देर रात रावांभाठा ट्रांसपोर्ट में एक नाबालिग सहित चार युवक यूपी पासिंग की बाईक चला रहे थे, जो कि पुलिस की चेकिंग में पकड़ाई। चेकिंग में लगी पुलिस ने संदेह के आधार पर उन्हें रोका। दोपहिया के संबंध में दस्तावेज मांगे, तो चारों के पास नहीं थे। चारों को फिर पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया और कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी जहीन खान, यासीन खान, इलशाद खान और नाबालिग ने बताया कि चारों युवक प्रयागराज उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
बाइक चोरी कर कर रहे थे मौज :
चारों युवकों के पास सभी दोपहिया वाहन चोरी के हैं। पुलिस ने चारों वाहनों को जब्त कर लिया है। तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये लोग कई दिनों से यहाँ रह रहे थे, पकड़े गए ये युवक पिछले कई महीनों से रावांभाठा दुर्गा नगर में रह रहे थे। ये लोग फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। पुलिस ने चोरी हुई बाइक की जानकारी यूपी पुलिस को दे दी है। शहर में दोपहिया चोरी की अन्य घटनाओं की भी जानकारी ली जा रही है।
मामले में कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम जहीन खान, यासीन खान, इलशाद खान ने अपना निवासी उत्तर प्रदेश बताया है। उनके साथ एक नाबालिग आरोपी भी था। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने यह बाइक उत्तर प्रदेश से चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जब्त बाईक की कीमत 5 लाख रूपये है। वहीँ इनके खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही कर दी और चारों युवकों को जेल भेजे जाने की जानकारी दी है।
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM



