रायपुर : नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हो चुके है, हर प्रत्याशी को अपनी जीत तय लग रही है, ऐसे में कौन जीतेगा, सबके अपने – अपने दावे है, ऐसे जीत-हार की अटकलों के बीच प्रमुख राजनीतिक दलों एवं राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों ने वार्ड से लेकर अध्यक्ष प्रत्याशी के जीत हार के तहत वोटों का अंतर बता चर्चाओं का बाजार गर्म कर रखा है। राज्य में निकाय चुनाव के मतदान के बाद नतीजे आने में मात्र आज का दिन शेष रह गया है। नगरीय निकाय चुनावों को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। चुनाव खत्म होने के बावजूद सट्टा बाजार में हलचल तेज हो गई है। चुनावी माहौल के चलते बुधवार सुबह से लेकर रात तक जिलेभर में चर्चा का विषय सिर्फ चुनाव ही रहा है। प्रत्याशी लगातार मीडिया कर्मियों से संपर्क कर अपनी स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। चुनाव परिणाम आने में अभी एक दिन शेष है, जिससे भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
राज्य के सभी जिलों की नजरें परिणामों के इंतजार में टिकी हुई है, क्योंकि यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा और कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। सभी जगह इस बार निर्दलीय प्रत्याशी बहुत ही कम खड़े हुये है, जिसके कारण भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला होने के कारण दोनों दल एक – दूसरे की हार और अपनी जीत की बात कह रहे है, वहीँ दोनों दलों को मुसीबत में कम वोटिंग ने डाल दिया है, दोनों पार्टियों के भितरघातियों ने अपनों को हराने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। कांग्रेसी कह रहे है कि नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की हार तय और कांग्रेस की जीत पक्की है, वहीँ भाजपाई भी ऐसा ही सोच रहे है। वैसे एक बेहतर गीत है, यह रात है अंतिम और यही रात है भारी, बस इंतजार कीजिये कल सुबह का।
गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



