निकाय चुनावों का परिणाम आज, सभी जगह भाजपा की बढ़त, सामने आई ये ताजा जानकारी….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव के शुरूआती रुझान आ गए​ है। 10 निगमों में से 9 में भाजपा बढ़त बनाए हुए आगे बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी एक ही निगम में आगे चले है। अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की आगे चल रहे। इधर नगर पंचायत के परिणाम में कई पार्षद प्रत्याशी की जीत हुई है।

ताजा अपडेट :

सक्ती जिले के जैजैपुर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी बलराम चंद्रा उर्फ बल्लू गौटिया विजयी हुए। हालांकि अधिकारियों ने इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं की है। लेकिन बाहर नारेबाजी हो रही है। भाजपा नगर पालिका में आगे चल रही हैं। इनमें पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा की जीत हुई है। इधर ​किरोडीमल नगर पंचायत से कांग्रेस की जीत हुई है। नगर पंचायत में 116 में भाजपा 19 और कांग्रेस 6 और एक निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 49 नगर पलिका में भाजपा 9 कांग्रेस 3 और 1 में निर्दलीय आगे चल रहे हैं। सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। राजनांदगाव जिले क नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी से निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल मानिकपुरी विजय हुए। उन्हें 2771 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने गुलाब गोस्वामी को 361 वोट से पराजित किया। गुलाब गोस्वामी को 2410 वोट प्राप्त हुआ है। इस तरह से रुझान और और परिणाम सामने आये है।

महापौर और अध्यक्षों की गिनती पहले :

इस बार सबसे पहले महापौर और अध्यक्षों के मतों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले चिरमिरी के नतीजे घोषित होने के आसार हैं। यहां मतदाताओं की संख्या कम है। महापौर व अध्यक्ष के बाद पार्षद प्रत्याशियों के मतों की गणना की जाएगी। इसके परिणाम देर रात तक जारी होंगे। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में 70-70 वार्ड हैं। यहां नतीजे रात तक आने की उम्मीद है। जबकि बाकी नगर निगमों के वार्डों में मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण पहले नतीजे घोषित हो सकते हैं। जिसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, दीपक बैज ने कहा कि हम निकाय चुनाव में अपने जीत का रेकार्ड दोहराएंगे। कांग्रेस अधिकांश निकायों में चुनाव जीतेगी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वातावरण है। लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था के कारण सरकार से निराश है। जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। इस तरह से कांग्रेस अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जैसे विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण के उप चुनाव में भाजपा को सफलता मिली है, वैसे ही नगरीय निकाय के चुनाव में भी सफलता मिलेगी। पिछले 13 महीने में नगरीय निकायों में विकास के अच्छे कार्य हुए है और जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ा है। इधर भाजपा में भी जीत का पूरा विश्वास है।

बीजेपी की जीत

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

बलौदाबाजार : कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी गोपी साहू जीते
भानुप्रतापपुर, पखांजूर नगर पंचायत में BJP की जीत
नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है।
महासमुंद के पिथौरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी देवेश निषाद विजयी।

साजा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी की जीत :

साजा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। यहां हिमांशु वर्मा 1400 वोट से विजयी हुए हैं। बीजेपी के 10 पार्षदों ने अपनी जीत दर्ज कराई तो वहीं कांग्रेस के पांच पार्षद भी जीते हैं।

नगर पंचायत नवागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी सिध्दांत चौहान की जीत हुई है। यहां BJP और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा है। 12 पार्षद भाजपा और 3 निर्दलीय पार्षदों ने बाजी मारी है। कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

मुख्यमंत्री के गृह जिले में कांग्रेस प्रत्याशी की हुई जीत :

मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर में भाजपा और कांग्रेस का खाता खुला है। यहां जशपुर से पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी संगीता सिंह की जीत हुई है। वहीं कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील ने बाजी मारते हुए जीत दर्ज की है। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का खाता खुल गया है। जशपुर से पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी संगीता सिंह की जीत हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी उर्वशी सिंह की हार हुई है।

कुनकुरी नगर पंचायत कांग्रेस के कब्जे में :

गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बता दें कि कुनकुरी क्षेत्र से ही मुख्यमंत्री साय विधायक हैं। भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है। यहां भाजपा की ज्योति जैन ने जीत दर्ज की है। वहीं मगरलोड नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस की लीलेश सुरेश साहू जीतीं है। वहीँ सभी को लेकर पार्टी की निगाहें जमी हुई है।

10 नगर निगम के मेयर का फैसला :

रायपुर नगर निगम, बिलासपुर नगर निगम, दुर्ग, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी, धमतरी, राजनांदगांव, जगदलपुर और रायगढ़ नगर निगम को नया महापौर मिलेगा।

रायपुर में 104 टेबल पर होगी गिनती :

रायपुर के सेजबहार के इंजीनियरिंग कॉलेज कैम्पस में वोटों की गिनती होगी। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। पूरी प्रक्रिया की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। राजधानी रायपुर में 70 वार्डों के 1095 मतदान केंद्रों में मतदान के लिए लगभग 15 राउंड में गिनती होगी। गिनती के लिए 10 मतगणना टेबल लगाये गए हैं।