अटल नगर से इस दिन शुरू होगी ट्रेन, क्षेत्र के वासियों को मिलेगी बड़ी सौगात।

अटल नगर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 25 किलोमीटर दूर अटल नगर में ट्रेन और भिलाई पावर हाउस का अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण अब एक साथ होगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन 7 मार्च के लिए तैयारी कर रहा है, इसमें लगभग अब बीस दिन बचे है। वहीं, नवा रायपुर होकर अभनपुर, राजिम तक ट्रेन सुविधा मिलने की उमीद बढ़ गई है। क्योंकि इस छोटी रेल लाइन को बड़ी लाइन में तब्दील करने का काम लगभग पूरा हो गया है, इस ट्रेन की क्षेत्रवासियों को काफी लम्बे समय से जरूरत थी। इस समय रेलवे का अभनपुर से राजिम के बीच पटरी का ट्रायल ट्रेन चलाकर हो रहा है। छोटी रेल लाइन अब ब्रॉडगेज बन गई है।

वहीँ अब जब नवा रायपुर में रेल लाइन तो तैयार है, परंतु रेलवे स्टेशन अधूरा होने से ट्रेन चलाने में काफी समय लग रहा है। वहीँ आपको बता दें कि मंदिर हसौद से केंद्री तक 20 किमी रेल लाइन का ट्रायल सालभर पहले ही पूरा हो चुका था। साथ ही अभनपुर से राजिम के बीच गुरुवार से सफ़र शुरू हुआ है। चूंकि ट्रेन तेज गति से दौड़ाई जा रही है, इसलिए रेलवे प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने की अपील की है कि रेलवे क्षेत्र में सावधानी बरतें।

गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

इस ब्राडगेज लाइन के ट्रायल के दौरान कोई दुर्घटना न हो, इसलिए रेलवे लाइन से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें। ट्रेन न होने पर ही फाटक पार करें। किसी भी व्यक्ति को प्लेटफार्म में टहलना, अनाधिकृत रूप से लाइन पार करना, लाइन के ऊपर बैठना, पशुओं को लाइन के पास चराने से मना किया जा रहा है। इसको लेकर लगातार क्षेत्रवासियों को लगातार सावधान रहने की अपील की जा रही है।