भाषा विवाद को लेकर बस कंडक्टर से मारपीट, दो राज्यों में छिड़ी जंग, मामले में बड़ा बवाल।

पुणे (महाराष्ट्र) : लगभग सालभर पहले हरियाणा और राजस्थान के बीच बस संचालकों के साथ RTO सिपाहियों की भी ठन गई थी, वैसे ही अब नया मुद्दा सामने आया है। कर्नाटक में महाराष्ट्र के बस कंडक्टर से मारपीट का मुद्दा अब धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा है। पुणे शहर के स्वर्गेट क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक नंबर प्लेट वाली बसों पर कालिख पोत दी है। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र से कर्नाटक जाने वाली सभी ST बस सर्विसेज बंद कर दी है। महाराष्ट्र से कर्नाटक लगभग 50 से ज्यादा सरकारी बस जाती हैं। इस विवाद की शुरुआत कर्नाटक के बलगावी से हुई थी, जिसके बाद अब यह मुद्दा बड़ा विवाद पकड़ने लगा है। 

भाषा को लेकर विवाद :

बेलगावी में राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) के एक बस कंडक्टर बसवराज महादेव हुक्केरी और कुछ यात्रियों के बीच भाषा को लेकर विवाद हुआ था। कंडक्टर ने कन्नड में बात की थी, जबकि यात्री मराठी भाषा में बात करने की मांग कर रहे थे।इसके बाद बहस बढ़ने लगी और तीन लोगों के साथ एक नाबालिग ने कथित रूप से कंडक्टर पर हमला कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। इसके बाद नाबालिग ने कंडक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए POCSO अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई है।

वहीँ विवाद बढ़ने के बाद तो कन्नडा समर्थक संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को कर्नाटका के चित्रदुर्गा में कन्नडा संगठनों के समर्थकों ने बस कंडक्टर के समर्थन में प्रदर्शन किया और महाराष्ट्र परिवहन निगम की एक बस पर कालिख पोत दी। इस घटना से तनाव और बढ़ गया जिसके बाद सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। फिलहाल शनिवार रात 7 बजे से अगले आदेश तक दोनों राज्यों के बीच बस सेवा रोक दी गई है। हालात नियंत्रण में हैं, बातचीत से मामले को सुलझाने के प्रयास किये जा रहे हैं। वहीँ अब इस मामले के बाद दोनों राज्यों के बस संचालकों के बीच ठन गई है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच चल रहा भाषा विवाद अब बसों पर उतरना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक जाने वाली बसों का संचालन रोक दिया गया है। वहीं कर्नाटक में महाराष्ट्र की बस संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कर्नाटक राज्य के चित्रदूर्ग में महाराष्ट्र स्टेट ट्रान्सपोर्ट बस के ड्राइवर के साथ पिटाई की गई है। इतना ही नहीं कन्नड़ रक्षण वेदिका के कार्यकर्ताओं ने बस डाइवर के चेहरे पर भी कालिख पोत दी है। इसके साथ ही बस पर भी कालिख पोती गई है। इसके विरोध में कोल्हापुर में ठाकरे की शिवसेना ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया है। जिसके बाद कोल्हापुर में उद्धव बाला साहेब ठाकरे शिवसेना पार्टी के आक्रमक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।