वर्षों पहले बिछड़ी पत्नी को ढूंढकर लाई पुलिस, युवक के जीवन में लौटी खुशियाँ।

बलौदाबाजार : पुलिस ने एक बार पुनः मानवता दिखाई और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वर्षों पूर्व बिछड़ी पत्नी को ढूंढकर उसके पति से मिलवाया, जिससे युवक के जीवन में खुशियाँ लौट आई। लगभग चार वर्ष बाद मिलने पर पति-पत्नी दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इन भावुक करने वाले क्षणों में एसपी भावना गुप्ता ने महिला को गले लगाया और पुनः अच्छे से जीवन प्रारंभ करने शुभकामनाएं दी। वहीँ इस मामले में एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि बलौदाबाजार- कोतवाली थाना क्षेत्र के करही चौकी की महिला रम्भा यादव सन् 2020 में गुम हो गई थी। इसके पहले भी 2018 में गुम थी, जिसे पुलिस ने ढूंढकर लाई थी।अबकी बार महिला दिमागी हालत ठीक नहीं होने की वजह से अपने छोटे से बच्चे को छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद परिवार के लोग काफी परेशान थे।

एसपी ने बताया कि पतासाजी के दौरान पुलिस की 112 की बिलासपुर टीम से सूचना मिली कि महिला कोरबा के एक आश्रम में है, जिस पर हमारी टीम उसके पति को लेकर गई और पहचान पश्चात लेकर आई है। आज बहुत अच्छा लगा जब एक बच्चे को उसकी माँ और पति को उसकी पत्नी मिल गई है। मै उनके सुखमय जीवन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देती हूं। महिला के पति रामायण यादव ने बताया कि उसकी पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह एक बार 2018 में चली गई थी, जिसे पुलिस ने ढूंढा था। वहीं पुनः दो साल बाद चली गई, काफी प्रयास किए गये। आज हमारा बच्चा चार साल का हो गया है। जो ख़ुशी की बात है।

रामायण ने बताया कि अभी पुलिस से सूचना मिली कि कोरबा के एक आश्रम में उसका ईलाज हुआ है। मैं पुलिस वालों के साथ गया और लेकर आया हूं। पुलिस-प्रशासन सहित उस आश्रम के लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इलाज किया, उसे सुरक्षित रखा और पुलिस के सहयोग से वापस मिली है। इससे हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है। हमारे जीवन में बहुत सारी खुशियाँ लौट आई है।