खाने से बचें जंक फूड, अहाना के लिए जंक फूड बना जहर, काफी प्रयासों के बाद भी नहीं बच पाई लड़की की जान, जानें ऐसा क्या खाती थी वो?

अमरोहा (उ.प्र.) : आपको बता दें कि पैक खाद्य पदार्थ चाहे वो पानी हो, चिप्स हो या कुछ भी, इन्हें केमिकल अथवा अन्य तरीके से प्रसंस्कृत किया जाता है, जो सेहत के लिये काफी हानिकारक होता है। आजकल ज्यादातर बच्चों को घर का खाना पसंद नहीं होता है। ऐसे में बच्चे बाहर के जंक फूड को खाने की जिद्द करते हैं। ऐसे में अगर आपका भी बच्चा बाहर की चीजों को बार-बार खाने की जिद्द करता है तो उसे जंक फूड से होने वाले नुकसान के बारे में जरूर समझाइये वरना आगे चलकर पछताना पड़ सकता है। सामने आया मामला मुश्किल में डालने वाला है, इस मामले में खबर सामने आई है कि अमरोहा की रहने वाली एक कक्षा 11वीं की स्टूडेंट अहाना की जंक फूड खाने की वजह से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अहाना जंक फूड्स खाने की शौकीन थी। वह हर दिन पिज्जा बर्गर खाने की मांग करती थी, लेकिन अब वही जंक फूड उसके लिए जहर बन गया है। बताया जा रहा है कि जंक फूड से छात्रा की आंत में छेद हो गया और इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में उसकी मौत हो गई, इसका ईलाज नहीं हो पाया, डॉक्टरों की कड़ी मशक्कत भी उसे बचा नहीं पाई।

ख़बरों के अनुसार अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के अफगानान मोहल्ले के रहने वाले मंसूर खान की बेटी अहाना सिर्फ 16 साल की थी। वह हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ती थी। उसके आसपास के लोगों का कहना है कि अहाना को घर का खाना पसंद नहीं था। वह हमेशा फास्ट फूड खाने की डिमांड करती रहती थी। यही फास्ड फूड उसकी आंत में जम गया था, जिससे आंत में छेद होना पाया गया, इसके बाद ही उसे हमेशा पेट दर्द की शिकायत रहने लगी। दिक्कत बढ़ने पहले तो परिजनों ने उसका इलाज स्थानीय डाक्टर के पास कराया। लेकिन जब उसकी हेल्थ में कोई सुधार नहीं दिखा तो उसे  मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन यहां भी डॉक्टरों ने अपने हाथ खड़े कर दिए, कोई डॉक्टर इस मामले को समझ नहीं पा रहा था। इसके बाद उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में छात्रा को भर्ती कराया गया। लेकिन यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल अहाना की मौत से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अहाना की मौत के बाद पूरे मोहल्ले में लोग फास्ट फूड को लेकर तमाम तरह की चर्चा कर रहे हैं। जिसमें मैदे से बनी चीजों और फास्टफूड को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या फास्ट फूड जानलेवा बन सकता है?

फास्ट फूड का ज्यादा सेवन जानलेवा साबित हो सकता है। चाऊमीन, पिज्जा, बर्गर जैसे फास्टफूड में मैदा की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिसके बाद मैदा आंतों में जाकर चिपक जाता है और पाचन तंत्र को धीमा कर देता है। लंबे समय तक ऐसा होने से आंतों में रुकावट पैदा होती है। वहीँ गंभीर कब्ज और संक्रमण से आंतों की दीवारें कमजोर होकर फट सकती हैं जिससे पूरे शरीर में जहर फैल सकता है और मौत हो सकती है। इसके साथ ही फास्ट फूड को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें चीन का प्रतिबंधित केमिकल अजीनोमोटो, प्रिजर्वेटिव्स, ऑर्टिफिशियल रंग और बार-बार गर्म किए गए खराब तेल का इस्तेमाल होता है।यह सीधे तौर पर लिवर और किडनी को डैमेज करता है जो लंबे समय में ऑर्गन फेलियर का कारण बन सकता है। वहीँ मैदे से बनी चीजों को खाने से बचना चाहिये।